विविध भारत

इंग्लैंड की महिला पत्रकार ने भी लगाया अकबर पर यौन शोषण का आरोप, दिया था मसाज का आॅफर

इंग्लैंड की एक पत्रकार रुथ डेविड ने लिखे एक ब्लॉग में एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

2 min read
Oct 14, 2018
इंग्लैंड की महिला पत्रकार ने भी लगाया अकबर पर यौन शोषण का आरोप, दिया था मसाज का आॅफर

नई दिल्ली। कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारत के विदेश राज्यमंत्री और वरिष्ठ पत्रकार एम जे अकबर पर अब इंग्लैंड की एक महिला पत्रकार ने भी निशाना साधा है। हाल ही में इंग्लैंड की एक पत्रकार रुथ डेविड ने लिखे एक ब्लॉग में एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। रूथ ने लिखा है कि जब टीनेज में थीं, तभी अकबर ने यौन उत्पीड़न किया था। आपको बता दें कि अकबर पर अब तक आठ से अधिक महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोल लगाया है, जिनमें दो विदेश महिलाएं भी शामिल हैं।

ब्लॉग के माध्यम से रूथ ने बताया कि 1999 में वह बतौर ट्रेनी एक अंग्रेजी अखबार में काम कर रही थी। तब एमजे अकबर वहां संपादक थे। रुथ लिखती हैं कि ऑफिस में बने अकबर के केबिन में लकड़ी का दरवाजा था, जिससे कोई कुछ देख नहीं सकता था। उस समय अकबर की उम्र उससे लगभग 30 साल अधिक थी। तब अकबर उन्हें घूरते थे। रूथ ने बताया कि एक बार तो वह सीट के पीछे आकर खड़े हो गए और उसको मसाज का आॅफर दिया। यही नहीं अकबर ने महिला पत्रकार को किस करने का भी प्रयास किया। रूथ ने लिखा कि अकबर ने उसको किसी अन्य ब्यूरो में भी भेजने की बात कही थी, जहां पर उसके रहने के लिए फ्लैट और खाने पीने की व्यवस्था की भी बात कही थी। इस समय अकबर ने कहा था कि वह उससे मिलने फ्लैट पर आया करेंगे।

#Metoo: मशहूर लेखक सुहेल सेठ पर भी लगा यौन शोषण का आरोप, अपनी ही फैन को भेजा था अश्लील मैसेज

आपको बता दें कि भारत में सोशल मीडिया पर चल रहे #Metoo कैंपेन के तहत एमजे अकबर समेत बॉलीवुड की बड़ी—बड़ी शख्सियतों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इन आरोपों की जद में फिल्म अभिनेता आलोकनाथ, नाना पाटेकर, फिल्म निर्माता सुभाष घई व साजिद खान तक आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें

#Metoo: अब अभिनेत्री ने सुभाष घई पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, एफआईआर दर्ज
Published on:
14 Oct 2018 10:39 am
Also Read
View All