अनिशा शर्मा के अनुसार 17 साल की उम्र में वह थी और ट्विटर पर सुहेल सेठ को फॉलो करती थी। एक दिन उसने सुहेल को लैंड एंड की कॉफी शॉप में देखा था। इसके बाद अनिशा ने सुहेल को यह कहने के लिए ट्वीट किया कि उसने उन्हे कॉफी शॉप में देखा था। अनीशा ने खुद को सुहेल का बड़ा फैन होने की बात भी लिखी। इस का जवाब देते हुए सुहेल सेठ ने एक डायरेक्ट मैसेज कर के बोला कि 'मुझे सामने आना चाहिए था'। अनिशा ने लिखा कि उसी दिन जब वह अपने माता-पिता के साथ खाने की टेबल पर थी तो सुहेल ने उसको एक और मैसेज किया, जिसमें उन्होंने उनके कमरे में उन्ही के साथ शराब पीने का आॅफर दिया। यही नहीं मैसेज के अंत में सुहेल ने ‘big wild kiss’ भी लिखा, जिसके देखकर वह सहम गई और मारे डर कर मैसेज का जवाब तक नहीं दिया। इस घटना के बाद अनिशा ने सुहेल सेठ को ब्लॉक कर दिया।