26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान को बताया दक्षिण भारत से बेहतर, इसलिए पाक सेना प्रमुख को लगाया था गले

पाकिस्तान यात्रा के दौरान पाक सेना प्रमुख को गले लगाने को लेकर विवादों में फंसे पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Oct 2018, 9:40 AM IST

Navjot Singh Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान को बताया दक्षिण भारत से बेहतर, इसलिए पाक सेना प्रमुख को लगाया था गले

नई दिल्ली। पाकिस्तान यात्रा के दौरान पाक सेना प्रमुख को गले लगाने को लेकर विवादों में फंसे पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने फिर से पाकिस्तान का गुणगान किया है। खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के लिए शुक्रवार को कसौली पहुंचे सिद्धू ने पाकिस्तान को दक्षिण भारत से बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की यात्रा को कई मायनों में दक्षिण भारत से बेहतर है। यही नहीं सिद्धू यह भी कहा कि पाकिस्तान में न लोग बदलते हैं और न भाषा। जबकि दक्षिण भारत में सबकुछ बदल जाता है। दक्षिण भारत के भ्रमण के लिए आपको अंग्रेजी या फिर तेलुगु भाषा सीखनी पड़ेगी होगी, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह यह सब जरूरी नहीं है।

#MeToo: मशहूर लेखक सुहेल सेठ पर भी लगा यौन शोषण का आरोप, अपनी ही फैन को भेजा था अश्लील मैसेज

गले लगाए बिना नहीं रह सके

पूर्व क्रिकेटर इस दौरान पाक पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में वहां के सेना प्रमुख को गले लगाने की बात पर भी खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि पाक सेना अध्यक्ष के साथ उनकी यह झप्पी रफाल डील की तरह नियोजित नहीं थी। बल्कि अचानक हुई इस भेंट में दौरान पाक सेना प्रमुख ने सिखों के तीर्थस्थल करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलने का आश्वास भी दिया। यही कारण है कि वह उनको गले लगाए बिना नहीं रह सके। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर सिखों का एक सपना है, जो पूरा होना चाहिए।

#MeToo: कांग्रेस ने उठाई नाना की गिरफ्तार की मांग, साजिद और अक्षय ने रोकी हाउसफुल-4 की शूटिंग

अमृतसर और लाहौर के बीच की दूरी भी हो खत्म

फिर जब कराची और मुंबई के बीच व्यापार संधि हो सकती है तो अमृतसर और लाहौर के बीच की दूरी भी खत्म हो जानी चाहिए। सरकार पर तंज कसते हुए सिद्धू ने कहा कि ‘सरकारें ताउम्र यही भूल करती रहीं, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करती रहीं’ से की।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग