विविध भारत

RTI में हुआ बड़ा खुलासा, 2017 में मुंबई विश्वविद्यालय ने 35 हजार छात्रों को गलत तरीके से किया फेल

महाराष्ट्र के मुंबई विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष 2017 में 1.81 लाख विद्यार्थियों में 97 हजार विद्यार्थियों को फेल घोषित कर दिया गया था।
2 min read
Oct 17, 2018
RTI में हुआ बड़ा खुलासा, 2017 में मुंबई विश्वविद्यालय के 35 हजार छात्रों को गलत तरीके से किया गया फेल
RTI में हुआ बड़ा खुलासा, 2017 में मुंबई विश्वविद्यालय के 35 हजार छात्रों को गलत तरीके से किया गया फेल

मुंबई। देश की शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से तमाम प्रयास किए गए हैं और किए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों और कुछ शिक्षकों की लापरवाही के कारण शिक्षा व्यवस्था अक्सर सवालों के घेरे में आ जाता है। दरअसल महाराष्ट्र के मुंबई विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष 2017 में 1.81 लाख विद्यार्थियों में 97 हजार विद्यार्थियों को फेल घोषित कर दिया गया था। जिसपर इन छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए अर्जी लगाई। इनमें से 36 प्रतिशत विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन के बाद पास कर दिया गया। बता दें कि यह जानकारी आरटीआइ के तहत खुलासा हुआ है। आरटीआइ कार्यकर्ता विहार धुर्वे ने कहा है कि इस खुलासे के बाद से मुंबई विश्वविद्याल के प्रति छात्रों का विश्वास कम हुआ है।

97 हजार से ज्यादा छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए किया था आवेदन

आरटीआइ में खुलासा हुआ है कि 97,313 आवेदकों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, जो कि वर्तमान इतिहास में विद्यार्थियों का सबसे बड़ा समूह है। बीते तीन वर्ष में लगभग 73 हजार छात्रों अर्थात हर तीन में से एक छात्र को गलत तरीके से फेल किया गया है। बता दें कि यह तथ्य सामने आने के बाद से विद्यार्थियों में विश्वविद्यालय के मूल्यांकन प्रक्रिया पर विश्वास कम हुआ है। आरटीआइ में यह भी खुलासा हुआ है कि जब समर सेशन में परीक्षा कराई गई थी तब 49, 596 विद्यार्थियों ने 85, 068 उत्तर पुस्तिकाओं में अपने मार्क्स को लेकर शंका जाहिर की थी और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। पुनर्मूल्यांकन के बाद इनमें से 16,739 को पास किया गया। इसके बाद 2017 के अर्धबार्षिक परीक्षा में 47,717 बच्चों ने 76,086 कॉपी मूल्यांकन के लिए आवेदन किए। इनमें से 18,254 ने उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के बाद परीक्षा पास की।

2016 में लगभग 45 हजार छात्रों ने किया था आवेदन

आपको बता दें कि 2016 में 44,441 आवेदकों ने पुनर्मूल्यांन के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 16,934 ने परीक्षा पास कर ली। ठीक इसी तरह से 2014 में 80 हजार विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। ये सभी तथ्य आरटीआइ में खुलासा हुआ है। यह भी खुलासा हुआ है कि इससे पहले 2012 में 68,653 छात्रों ने अप्लाई किया था जिसमें से 14,586 को पुनर्मूल्यांकन के बाद पास कर दिया गया तो वहीं 2013 में 43,256 ने आवेदन दिया था जिसमें से 10,509 ने पुनर्मूल्यांकन के बाद परीक्षा पास की।

Published on:
17 Oct 2018 02:40 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर