विविध भारत

RIC Meet 2020 में बोले S. Jaishankar- विश्व नेतृत्व की आवाज सबके हित में उठनी चाहिए

RIC Meet 2020 की वर्चुअल बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ने लिया भाग Foreign Minister S Jaishankar ने कहा कि विश्व नेतृत्व की आवाज सबके हित में उठनी चाहिए

2 min read

नई दिल्ली। भारत-चीन-रूस की वर्चुअल बैठक ( RIC Meet 2020 ) में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ( Indian Foreign Minister S. Jaishankar ) ने सतत विश्व के निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि विश्व नेतृत्व की आवाज सबके हित में उठनी चाहिए। Jaishankar इन आवाजों को सबके लिए एक मिसाल बनना होगा। अपने समकक्षों ( RIC foreign ministers )के साथ बैठक में हिस्सा ले रहे विदेश मंत्री ( Foreign Minister ) ने कहा कि सबके हित की बात करने पर ही एक सतत विश्व का निर्माण होगा। इस दौरान जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों (international law ), बहुपक्षीय समर्थन व सहयोगियों के हितों का खयाल रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन सब पक्षों पर काम करने के बाद ही एक टिकाऊ वैश्विक व्यवस्था का निर्माण हो सकेगा।

दरअसल, तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच यह एक वर्चुअल मीट थी। इसमें विदेशमंत्री एस जयशंकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने समकक्षों के साथ हिस्सा ले रहे थे। बैठक में विदेश मंत्री ने कहा कि 'आरआईसी की यह बैठक अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सिद्धांतों में हमारे विश्वास की परिचायक है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में इन चुनौती सिद्धांत और नियम को बराबरी के साथ पालन करने की जरूरत है। आपको बता दें कि इस बैठक में चीन के विदेश मंत्री भी भाग ले रहे थे। गलवान घाटी में भारत—चीन सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद माना जा रहा था कि चीन इस बैठक में हिस्सा नहीं लेगा। लेकिन भारत ने बैठक में शामिल होने का निर्णय लिया।

माना जा रहा है कि भारत—चीन के बीच पैदा हुए तनाव के बीच रूस ने दोनों देशों से संपर्क किया और सीमा विवाद के समाधान पर बातचीन करने का आग्रह किया। अपने संबोधन के अंत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह बैठक बुलाने के लिए रूस को विशेष धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें

RIC Meeting में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को दिया कड़ा संदेश
Updated on:
23 Jun 2020 10:49 pm
Published on:
23 Jun 2020 10:38 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात