विविध भारत

India-China Dispute: लद्दाख में तनाव पर बोले S Jaishankar, China से मुकाबले के लिए भारत को तैयार रहना होगा

India-China Dispute के External Affairs Minister S. Jaishankar ने बड़ा बयान दिया विदेश मंत्री ने कहा कि हमें चीन ( China ) के साथ मुकाबला करने के लिए तैयार होना ही पड़ेगा

2 min read
India-China Dispute: लद्दाख में तनाव पर बोले S Jaishankar, China से मुकाबले के लिए भारत को तैयार रहना होगा

नई दिल्ली। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) पर चीन के साथ चल रही तनातनी ( India-China Dispute ) के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ( External Affairs Minister S. Jaishankar ) ने बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है, जब हमें चीन ( China ) के साथ मुकाबला करने के लिए तैयार होना ही पड़ेगा। बॉर्डर पर तनाव ( India-China Border tension ) के बीच चीन के साथ पांचवें दौर की वार्ता से ऐन पहले आया जयशंकर का यह बयान कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच यह बातचीत पहले कैंसिल हो गई थी। एक अंग्रेजी समाचार पत्र से बातचीत करते हुए विदेश मंत्री एस जयंशकर ने कहा कि चीन के साथ बैलेंस बनाना आसान नहीं है। इस मामले को ज्यादा लंबा नहीं खींच सकते, भारत को चीन का विरोध करना ही होगा।

चीन को सख्त संदेश देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि चीन के साथ सीमा पर बढ़ रही टेंशन का असर आपसी व्यापार भी पड़ेगा। क्योंकि सीमा पर वर्तमान स्थिति और दोनों देशों के संबंधों को अलग-अलग रूप में नहीं देखा जा सकता। जयशंकर ने इस दौरान अमरीका के साथ बदल रहे रिश्तों को लेकर भी खुलकर बात कही। उन्होंने कहा कि अमरीका के साथ हमारे रिश्तों में बदलाव आ रहा है। हालांकि अमरीका भारत का परपंरागत मित्र नहीं है, लेकिन उसके साथ हमारे रिश्ते बेहतरी की ओर हैं। विदेश मंत्री ने अमरीका के साथ भारत के रिश्तों केा द्वीपक्षीय बताया।

आपको बता दें कि चीन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान ऐसे समय आया है, जब एलएसी पर दोनों देशों के बीच टेंशन का माहौल है। दरअसल, गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए खूनी संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इतना ही नुकसान चीन को भी हुआ था, लेकिन चीन ने अपने मारे गए सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया था। इस घटना के बाद सीमा पर भारत और चीन के बीच काफी तनाव बढ़ गया था। यहां तक कि दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे आसार नजर आने लगे थे। सीमा पर उपजे इस तनाव को कम करने के लिए दोनों ही देशों के बीच कमांडर स्तर की वार्ता भी की गई, लेकिन इसका भी कोई लाभ देखने को नहीं मिला। पिछले जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री से बातचीत की तो दोनों देश अपनी सेनाओं को पीछे हटाने के लिए तैयार हो गए।

ये भी पढ़ें

India-China Dispute के बीच Indian Air Force को मिली नई ताकत, France से India के लिए उड़े 5 Rafale Fighter Jets
Updated on:
02 Aug 2020 04:49 pm
Published on:
02 Aug 2020 04:27 pm
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें