विविध भारत

Live: कुछ देर बाद बंगाल पहुंचेगा फानी, ओडिशा में अभी तक 3 लोगों की मौत

ओडिशा पहुंचते ही फानी का कहर शुरू ओडिशा के कई जिलों में पेड़ उखड़े बचाव कार्य के लिए बनाई स्पेशल टीम

3 min read

नई दिल्ली। ओडिशा में फानी चक्रवात आने के बाद आंध्र प्रदेश से भी इसका खतरा टल गया है। अब फानी का रुख बंगाल की ओर है और कुछ देर बाद यह बंगाल पहुंचेगा। पिछले 20 साल के दौरान इससे भयानक और तेज रफ्तार वाला चक्रवात ओडिशा में नहीं आया। ओडिशा में इस तूफान से तीन लोगों की मौत हो गई। इसे देेखते हुए प्रशासन ने चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाले संभावित इलाकों से करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया था। फानी चक्रवात से जुड़े अपडेट देने के लिए MHA कंट्रोल रूम ने हेल्पलाइन नंबर 1938 शुरू किया।

Live Updates:

- कोलकाता से करीब 370 किलोमीटर दूर है फानी, जो शाम तक पहुंचेगा।

- पुरी में फानी चक्रवात के चलते 245 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जो बाद में धीमी हो गईंं।

- भुवनेश्वरः पुलिस ने सड़कों पर गिरे तमाम पेड़ हटाए और रास्ता साफ किया।

- ओडिशाः पारादीप में फानी प्रभावित राहत शिविरों में खाने के पैकेट बांटे गए।

- भारतीय मौसम विभाग: चक्रवात पूरी तरह ओडिशा की जमीन पर पहुंचा

- MHA कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 1938 शुरू हुआ

- चिलिका झील से सटे बालगांव में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए

- ओडिशा के पुरी से टकराया फानी चक्रवात

- 175 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरी केे नजदीक पहुंचा फानी चक्रवात,

- ओडिशा सरकार ने 15 जिलों के करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

फानी के पहुंचने से पहले ही आंधियां चलनी शुरू

20पहुंचने से पहले ही तेज आंधियां चलनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि भीषण चक्रवाती तूफान फानी शुक्रवार को ओडिशा के तट से टकराएगा। मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ओडिशा में तूफान से बचने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। तीन लाख लोगों को अभी तक सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। शुक्रवार तक 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तूफान का असर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु पर भी दिखने वाला है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज एक उच्च स्तरीय बैठक में फानी चक्रवात से उत्पन्न हालात से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव, पीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव, गृह सचिव और आईएमडी, एनडीआऱएफ, एनडीएमए और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कोस्ट गार्ड, एनडीआरएफ और राज्य सरकार मिलकर करेंगे बचाव कार्य

आईजी कोस्ट गार्ड पूर्व परमेश के अनुसार चक्रवात फानी के ओडिशा में प्रवेश करने के बाद पीड़ितों को तुरंत राहत देने के लिए NDRF और राज्य प्रशासन के साथ कोस्ट गार्ड ने समझौता किया है। 25 अप्रैल से ही कोस्ड गार्ड के जहाज और विमान फानी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका वाले इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं। कोस्ट गार्ड और सरका ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। खासतौर से पुरी में रहने वाले लोगों को समुद्र में न जाने का सुझाव दिया गया है, क्योंकि 3 मई को फानी चक्रवात को यहां पहुंचने की संभावना है।

ओडिशा फायर सर्विसेज राहत ने भी बनाई टीम

ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी के बड़े पैमाने पर कहर बरपाने औऱ जानोमाल का नुकसान करने की आशंकाओं के बीच ओडिशा फायर सर्विसेज ने राहत व बचाव कार्य चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 50 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। हर टीम में छह-छह लोग होंगे। इस बीच ओडिशा के मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों और उससे सटे अंदरूनी इलाकों में भारी और बहुत ज्यादा तेज बारिश की चेतावनी दी है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी है।

पुरी से भुवनेश्वर के बीच चलाई स्पेशन ट्रेन

चक्रवाती तूफान फानी को ध्यान में रखते हुए आज दोपहर 12 बजे से एक स्पेशल ट्रेन पुरी से भुवनेश्वर के बीच चलाई जाएगी। इसमें रिजर्वेशन और बिना रिजर्वेशन वाली, दोनों तक की सीटें उपलब्ध रहेंगी। यह ट्रेन खुर्दा रोड, कटक, जाजपुर, केंदुझर रोड, भद्रक, बालासोर और खड़गपुर होते हुए दोपहर करीब 1:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। ऐसी दो ट्रेनें 3 और 6 बजे भी चलाई जाएंगी।

No data to display.

फानी चक्रवात की वजह से आएंगी 175-205 कि.मी. प्रतिघंटे की तेज आंधियां

भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 175 से 205 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से फानी चक्रवात के पहुंचने की भविष्यवाणी की, जिसके बाद से ही इन राज्यों में प्रशासन अलर्ट पर है। केंद्र सरकार 1086 करोड़ की अग्रिम सहायता राशि देने की घोषणा भी कर चुकी है।

Updated on:
03 May 2019 05:18 pm
Published on:
02 May 2019 11:31 am
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें