विविध भारत

Farmer Protest : राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना, कहा – पीएम भारत को कमजोर कर रहे हैं

केवल देश विरोधी ताकतों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं पीएम। मैं, किसानों और उनके आंदोलन के साथ हूं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 12:04 PM IST
rahul gandhi
राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को उन्होंने ट्विट कर एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है। ताजा हमले में उन्होंने कहा है कि पीएम हमारे किसान-मजदूर पर वार करके भारत को कमजोर कर रहे हैं। उनके इस प्रयास का लाभ केवल देश विरोधी ताकतों का होगा।

एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अब एक साइड चुनने का समय है। मेरा फैसला साफ है। मैं, लोकतंत्र के साथ हूं। मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूं।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसक घटना के बाद कमजोर लग रहा किसान आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ रहा है । कल किसान नेता राकेश टिकैत की आंखों से गिरे आंसुओं के बाद आंदोलन में यू टर्न आता दिख रहा है। भिवानी, हिसार, कैथल, जींद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर से रात में ही किसानों का जत्था गाजीपुर की तरफ निकल पड़ा।

Updated on:
29 Jan 2021, 12:04 PM IST
Published on: