23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजट सत्र से शुरू होने से पहले पीएम मोदी बोले – भरोसा है सभी सांसद लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करेंगे

इस दशक का पहला स़त्र। देश के सपनों को पूरा करने को सुनहरा अवसर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 29 Jan 2021, 10:58 AM IST

pm modi

बजट सत्र को सभी सांसद मिलकर सफल बनाएंगे।

नई दिल्ली। साल 2021-22 का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंच गए हैं। संसद भवन के अंदर प्रवेश करने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह इस दशक का पहला सत्र है। यह सत्र देश के सपनों को पूरा करने का सुनहरा अवसर है। भारत के उज्जवल भविष्य के लिए ये दशक महत्वपूर्ण हैं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करेंगे। हमें विश्वास हैं कि दोनों सदनों के सभी सांसद सत्र को सफल बनाएंगे।

सत्र हंगामेदार होने के आसार

बता दें कि दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन के बीच शुक्रवार को संसद का बट सत्र शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। इस बार 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। वहीं बजट सत्र का हंगामेदार होना तय माना जा रहा है। ऐसा इसलिए कि विपक्षी दलों ने तीनों कृषि कानूनों, पूर्वी लद्दाख गतिरोध, अर्थव्यवस्था की स्थिति और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।