विविध भारत

किसानों ने किया गांव बंद का ऐलान, 10 दिनों तक सब्जियां, फल और दूध के लाले

किसान अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एक अलग तरीका अपनाने वाले हैं। जिससे सरकार ही नहीं बल्कि आम जनता की जिंदगी पर भी भारी असर होने वाला है।
2 min read
Farmer

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों के किसान अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एक अलग तरीका अपनाने वाले हैं। जिससे सरकार ही नहीं बल्कि आम जनता की जिंदगी पर भी भारी असर होने वाला है।

दरअसल, चंडीगढ़ में एकत्रित हुए किसान नेताओं ने सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त करने के लिए 1 से 10 जून तक गांव बंद का ऐलान किया है। ये कदम उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर उठाया है। गांव बंद के दौरान, यानी की 1 से 10 जून तक किसान अपने गांव को सील बंद रखेंगे। जिसके तहत गांव से बाहर किसी भी तरह का कोई भी सामान नहीं भेजा जाएगा। यहां तक कि गांवों से सब्जियां, फल और दूध तक भी शहर नहीं आ पाएगा। ऐसे में शहर के लोगों को रोजमर्रा की चीजों के भी लाले पड़ सकते हैं।

फल, सब्जियां और दूध हप घर की रोज की जरूरत है, ऐसे में 10 दिनों तक इनकी कमी से काफी फर्क पड़ने वाला है।

बता दें कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई किसान संगठनों ने ये बड़ा कदम उठाया है। साथ ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांव बंद की घोषणा भी कर दी है। साथ ही ये ऐलान भी किया है कि कोई भी किसान या उसके परिवार का कोई भी सदस्य गांव से बाहर पैर नहीं रखेगा और शहर की तरफ तो बिल्कुल भी रुख नहीं करेगा।

गांव बंद के मामले पर किसान नेता सामने आए और बोले कि- किसान काफी समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के पीछे पड़ी है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेगती। किसान लंबे समय से स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने की मांग कर रहे हैं और किसानों की आमदनी को भी बेहतर करने के लिए बार-बार सरकार से अनुरोध किया जा रहा है। लेकिन सरकार किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है, जिसकी वजह से ऐसा कदम उठाने का नौबत आई है। किसानों को उम्मीद है कि इस कदम से सरकार पर थोड़ा असर तो जरूर होगा और हमारी मांगों को सुना जाएगा, उस पर अमल भी किया जाएगा।

Published on:
03 May 2018 07:50 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video