प्रशासन का यह भी कहना है कि मप्र वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन जहां गोदाम बताएगा, वहीं गेहूं रखा जाएगा। दरअसल इस साल मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी चल रही है। अब तक 1.82 लाख मीट्रिक टन गेहूं जिले में खरीदा जा चुका है। 20 मई तक गेहूं की खरीदी चलेगी तब तक अनुमानित 2.20 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो जाएगी। सूत्रों का कहना है कि जिले में गेहूं का परिवहन करने पर 50/55 रुपए प्रति क्विंटल का खर्च आ रहा है, जबकि जिले से बाहर गेहूं भेजने पर 70/75 रुपए प्रति क्विंटल का खर्च आएगा। इससे ढाई से तीन करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा।