विविध भारत

मुंबई में चाइल्ड पॉनोग्राफी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार

चाइल्ड पॉनोग्राफी को एक अंतरराष्ट्रीय वॉट्सएप ग्रुप के जरिए सर्कुलेट किया करता था गिरोह
2 min read
Aug 04, 2018
whatsup
मुंबई में चाइल्ड पॉनोग्राफी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफार्श किया है जो चाइल्ड पॉनोग्राफी को एक वॉट्सएप ग्रुप के जरिए सर्कुलेट किया करता था। अंतरराष्ट्रीय वॉट्सएप ग्रुप पर चाइल्ड पॉनोग्राफी भेजने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन कॉलेज के छात्र हैं। इस वॉट्सएप ग्रुप से 217 लोग जुड़े हुए हैं। इसमें से कोई नाबालिग नहीं है। इस ग्रुप में मस्कट,यूके और अमरीका के लोग शामिल थे। आरोपियों पर इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कई राज्यों से गिरोह सक्रिय है

गिरफ्तार किए गए लोगों क उम्र 18 से 25 साल के बीच है। ग्रुप में शामिल नंबरों की मदद से इनका पता लगाया गया। पुलिस ने बताया कि बीबी बैड बॉयज नाम के ग्रुप का एडमिन तमिलनाडु के तूतीकोरिन का है और वह फिलहाल फरार है। इसमें करीब 42 सदस्य महाराष्ट्र से हैं। बाकी उत्तर प्रदेश,दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु से हैं।

आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस बारे में जानकारी ग्रुप के ही एक सदस्य ने साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट को दी। उसने बताया कि ग्रुप को अडल्ट पॉर्नोग्रफी के लिए बनाया गया था लेकिन बाद में उस पर चाइल्ड पॉर्न दिया जाने लगा। आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत इलेक्ट्रॉनिक तरीके से बच्चों के साथ अश्लीलता दिखाने और उस सामग्री को सर्कुलेट करने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि अदालत ने 2014 में केंद्र सरकार से चाइल्ड पॉर्नोग्राफी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। इस पर केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि करीब चार करोड़ पोर्न वेब साइट फिलहाल चल रही हैं। सरकार एक को बंद करती है तभी कई दूसरी नई वेब साइट उसकी जगह खुल जाती है। कोर्ट में केंद्र की ओर से कहा गया कि इन सभी परेशानियों के बाद भी सरकार इस तरह की वेब साइट्स को बंद करने पर काम कर रही है।

Published on:
04 Aug 2018 10:53 am