11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब इलेक्ट्रिक बस से करें लखनऊ से कानपुर का सफर

शनिवार सुबह नौ बजे आलमबाग टर्मिनल से रवाना होगी।
2 min read
Google source verification
electrict bus

अब इलेक्ट्रिक बस से करें लखनऊ से कानपुर का सफर

लखनऊ. अब लखनऊ से कानपुर तक की यात्रा इलेक्ट्रिक बस से भी तय की जा सकेगी। इलेक्ट्रिक बस से यात्रा करने का सपना पूरा होता दिख रहा है। योगी सरकार की पहली इलेक्ट्रिक बस शनिवार से लखनऊ और कानपुर के बीच दौडऩे लगेगी। यह बस आलमबाग टर्मिनल बस स्टेशन से कानपुर के लिए शनिवार का रवाना होगी।
परिवहन निगम के एमडी पी गुरु प्रसाद ने इसके संचालन को मंजूरी दे दी है। रीजनल मैनेजर पल्लव बोस के अनुसार बस का किराया रोडवेज की साधारण बसों के समान ही यानी प्रति किमी 1.20 रुपये होगा। एआरएम प्रशांत दीक्षित को बस चार्ज करवाने का जिम्मा सौंपा गया है। शनिवार सुबह बस का ट्रायल किया जाएगा उसके बाद आलमबाग बस टर्मिनल से यह इलेक्ट्रिक बस कानपुर के लिए रवाना होगी। ती सीटों वाली यह इलेक्ट्रिक बस रोजाना सुबह नौ बजे आलमबाग बस टर्मिनल से कानपुर जाएगी और दोपहर 12 बजे कानपुर से चलकर दो बजे तक वापस आलमबाग पहुंचेगी। इसके साथ ही नोयडा से दिल्ली के बीच एसी इलेक्ट्रिक बस चलाने की कवायद तेज कर दी गई है।
एक दिन में दो चक्कर लगाएगी
अभी प्रयोग के तौर पर इलेक्ट्रिक बस लखनऊ से कानपुर के बीच दो चक्कर लगाएगी। तीस सीटर इलेट्रिक बस आलमबास टर्मिनल बस अड्डे से रोजाना सुबह नौ बजे कानपुर के लिए चलेगी और ग्यारह बजे कानपुर पहुंचेगी। कानपुर से बस दोपहर बारह बजे रवाना होगी जो आलमबाग टर्मिनल दिन में दो बजे पहुंचेगी।

पर्यावरण के दृष्टि से भी सही होगा
अभी डीजल की बसों से लोगों को सफर करना पड़ता है, लेकिन योगी सरकार की यह पहल काफी साराहनी है। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो आने वाले दिनों में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक बसें बढ़ाई जाएंगी। इलेक्ट्रिक बसों से संचालन से प्रदूषण कम होगा और यात्रियों को भी सुविधा होगी। मोदी और योगी सरकार का फोकस आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक गाडिय़ों पर ही रहेगा। इसका लोगों को भी फायदा होगा। वहीं पेट्रोल-डीजल की खपत भी कम होगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग