विविध भारत

बालटाल मार्ग पर भूस्खलन से 5 अमरनाथ यात्रियों की मौत, 3 घायल

जम्मू -कश्मीर में ब्रारिमर्ग के पास भूस्खलन के चलते पांच अमरनाथ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब यात्रियों का एक जत्था अमरनाथ गुफा जाने के लिए बालटाल मार्ग पर यात्रा कर रहा था।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 11:02 AM IST
Amarnath yatra
बालटाल मार्ग पर भूस्खलन से 5 अमरनाथ यात्रियों की मौत, 3 घायल

श्रीनगर। जम्मू -कश्मीर में ब्रारिमर्ग के पास भूस्खलन के चलते पांच अमरनाथ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब यात्रियों का एक जत्था अमरनाथ गुफा जाने के लिए बालटाल मार्ग पर यात्रा कर रहा था। राहत और बचाव दल को तुरंत मौके पर भेजा गया है । बता दें कि अमरनाथ यात्रा पर तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 27 जून को रवाना हुआ था। हालांकि बालटाल बेस शिविर में भारी बारिश के कारण तीर्थयात्रा अस्थायी रूप से रुक गई थी। इस यात्रा के लिए पूरे देश के लगभग दो लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

बाढ़ और भूस्खलन से प्रभवित हुई यात्रा

अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों पर बारिश और भूस्खलन से यात्रा में रुकावट आ रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बालटाल मार्ग पर रेलपत्री और ब्रारिमर्ग के बीच भूस्खलन में कई लोग फंस गए।जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। बचाव दल मौके पर हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों में एक की हालात गंभीर है।

अब तक 11 यात्रियों की मौत

बता दें कि अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 11 तीर्थ यात्रिओं की मौत हो चुकी है। एक दिन पहले आंध्र प्रदेश की 75 वर्षीय महिला थोटा राधाम की बालटाल बेस शिविर में कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई। आंध्र प्रदेश के अनंतपुरा से हे 65 वर्षीय राधा कृष्ण शास्त्री की भी अमरनाथ मंदिर के पास दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। उत्तराखंड के निवासी पुष्कर जोशी का मंगलवार को श्रीनगर के एक अस्पताल में निधन हो गया। अब तक इस साल यात्रा में कुल 11 मौतें हो चुकी हैं।

अब तक 36,366 तीर्थयात्रियों ने 3,888 मीटर ऊंची इस गुफा का दौरा किया है। भारी बारिश और बाढ़ के खतरे के चलते यात्रा रुक-रुक कर जारी है। 60 दिनों की यह यात्रा 'रक्षा बंधन' के दिन 26 अगस्त को समाप्त होगी। सरकार ने इस यात्रा की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।सीमा पार से युद्धविराम के उल्लंघन और जम्मू-कश्मीर में कई अन्य आतंकवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कई सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता