विविध भारत

वायुसेना से आई अच्छी खबर, मोहना सिंह बनीं हॉक जेट उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

भारत को मिली हॉक फाइटर जेट उड़ाने वाली महिला पायलट कई कठिन ट्रेनिंग के बाद वायुसेना ने मोहना सिंह को दी हरी झंडी युद्ध के दौरान हथियार और रॉकेट भी चला सकेंगी मोहना सिंह
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2019, 5:14 PM IST
Mohana Singh
वायुसेना से आई अच्छी खबर, मोहना सिंह बनीं हॉक जेट उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ( Indian Air Force ) से एक अच्छी खबर आई है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह ( Mohana Singh ) हॉक उन्नत जेट विमान को दिन में उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं । मोहना सिंह और दो अन्य महिला अधिकारी-भावना कंठ और अवनि चतुर्वेदी जून 2016 में लड़ाकू शाखा में शामिल हुई थीं।

वायुसेना ने जारी किया बयान

वायुसेना की ओर जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर 4-एयरक्राफ्ट काम्बैट उड़ान के बाद महिला अधिकारी ने लैंड किया, जो हॉक जेट के पूरी तरह से परिचालन के लिए अंतिम उड़ान थी।

हवा-जमीन हर जगह कर सकेंगी हमला

बीते सप्ताह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ मिग-21 बाइसन को दिन के दौरान उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनी थीं। सिंह के प्रशिक्षण में हवा से हवा में युद्ध व हवा से जमीन के मिशन शामिल हैं। उन्होंने कई अभ्यास मिशन किए हैं जिसमें रॉकेट, बंदूकें और उच्च क्षमता वाले बम गिराना शामिल है। उन्होंने वायुसेना के विभिन्न स्तर के उड़ान अभ्यासों में भी भाग लिया है।

Published on: