विविध भारत

कठुआ गैंगरेप केस में फॉरेसिंक लैब का खुलासा: आरोपी और पीड़िता से लिए गए सैंपल मैच

कठुआ रेप और मर्डर मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि जांच में रेप पीड़िता और आरोपी के अंगों से मिले सैंपल मैच कर गए है।

2 min read

जम्मू। कठुआ रेप मामले में एक नया खुलासा हुआ है। अभियुक्त के अंग के नमूने पीड़िता के अंग से स्वैब के माध्यम से लिए गए नमूने से मैच कर गए हैं। फोरेंसिक प्रयोगशाला की जांच में यह खुलासा हुआ है। प्रयोगशाला ने यह भी पुष्टि की कि अभियुक्त के डीएनए नमूने पुलिस द्वारा एकत्रित मृत लड़की के शरीर के नमूने से मैच कर गए हैं।

बालों और खून के नमूने मैच

ये भी पढ़ें

कठुआ गैंगरेप केस: फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में खुलासा, मंदिर में हुआ था बच्ची से बलात्कार

दिल्ली की एक फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने पुष्टि की है कि कठुआ रेप एंड मर्डर कांड में आठ साल की बच्ची के अंग से मिला स्वैब सैंपल आरोपी के साथ मेल खाते हैं। यह इस मामले में सबसे मजबूत प्रमाणों में से एक है जो पीड़िता के उत्पीड़न को उजागर करता है। दिल्ली की फॉरेंसिक लैब ने मृत लड़की के शरीर से इकट्ठे किये गए सभी साक्ष्यों के 14 नमूने लिए थे जिसमें पीड़िता के निजी अंग के स्वैब, अंगों के बालों के नमूने, रक्त, आरोपियों के रक्त नमूने, मृत बच्ची का विसरा उसके कपडे, घटनास्थल की मिट्टी और मिटटी पर पड़े खून के नमूने आदि को जांच के लिए भेजा गया था।

एक वरिष्ठ एफएसएल अधिकारी ने कहा कि प्रयोगशाला ने नमूने का परीक्षण किया और उन्हें बलात्कार के लिए सकारात्मक पाया। प्रयोगशाला ने यह भी पुष्टि की कि आरोपी के डीएनए नमूने पुलिस द्वारा एकत्र किए गए लोगों से मेल खाते हैं।फोरंसिक लैब परीक्षणों की रिपोर्ट 3 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पुलिस अपराध शाखा को सौंपी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के डीएनए के साथ पीड़िता के नमूनों का मिलान विशेष तरीके से किया गया था। दिल्ली में एक गृह विभाग केएक अधिकारी ने बताया कि, "बालों के झुंड में से एक आरोपी के डीएनए से मेल खता है जबकि दूसरा लड़की के साथ मेल खाता है। लड़की के कपड़ें पर पाए गए खून के दाग भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे। फ्रॉक पर मौजूद ज्यादातर सबूत नष्ट हो गए थे क्योंकि इसे डिटर्जेंट से धोया गया था, लेकिन खून का धब्बा नहीं मिटाया जा सका था।

बात दें कि दिल्ली स्थित एफएसएल आम तौर पर बाहरी मामलों को नहीं लेता है क्योंकि उन्हें एक ही मामले के लिए पूरी टीमों को समर्पित करना होता है। इस मामले में साक्ष्य की जांच के लिए एफएसएल के डीएनए विभाग से आठ सदस्यों की एक टीम बनाई गई थी।

ये भी पढ़ें

सरकार बोली- दुष्कर्मी को मिलेगी फांसी, स्वाति मालिवाल ने कहा- कानून बनने तक अनशन
Published on:
21 Apr 2018 09:45 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग