विविध भारत

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए गायत्री परिवार ने की सवा करोड़ रुपए की मदद

गायत्री परिवार पिछले तीन सप्ताह से केरल के बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगा है।

2 min read
Sep 07, 2018
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए गायत्री परिवार ने की सवा करोड़ रुपए की मदद

नई दिल्ली। केरल में आए जलप्रलय से हजारो लोग बेघर हो गए, तो कईयों ने अपने अपनो को खो दिया है। केरल के लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लाने के लिए हर तरह की मदद की जा रही है। अब केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने सवा करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है।

पीएम मोदी से मिलकर दी राहत राशि

बता दें कि यह राशि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दी। डॉ. पण्ड्या ने बताया, "पीड़ितों के प्रति सदैव सहानुभूति रखने वाले गायत्री परिवार केरल बाढ़ प्रभावितों के बीच मुस्तैदी के साथ खड़ा है। हमारे हजारों स्वयंसेवक केरल के विभिन्न जिलों में भोजन, मेडिकल, सामुदायिक भवनों, सफाई अभियान व कीट नाशक दवाओं का छिड़काव जैसे राहत कार्य में जुटे हैं।"

गायत्री परिवार ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया

उन्होंने बताया कि गुजरात भूकंप, केदारनाथ त्रासदी कोई अन्य विपदा, सभी में गायत्री परिवार ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि प्रधानमंत्री को भेंट की गई इस राशि से पीड़ित मानवता की सेवा में सहायता होगी।

तीन सप्ताह से केरल बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगा है गायत्री परिवार

आपको बता दें कि डॉ. पण्ड्या व शैलदीदी के मार्गदर्शन में शांतिकुंज व स्थानीय गायत्री परिवार की टीम पिछले तीन सप्ताह से केरल के बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगी हुई है। आवासीय व्यवस्था, भोजन, चिकित्सा सेवा से लेकर चयनित क्षतिग्रस्त भवनों के पुननिर्माण के कार्य आदि में स्वयंसेवक जुटे हैं। गायत्री परिवार ने केरल में सात सूत्रीय कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया है। इस बारे में डॉ. पण्ड्या ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

ये भी पढ़ें

गहलोत ने फिर बोला मोदी सरकार पर ज़ुबानी हमला, दिल्ली से कर डाला ये ऐलान
Published on:
07 Sept 2018 01:54 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग