नई दिल्ली। जब-जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मौक मिला है, तब-तब वह खुद को सार्वजनिक मौके पर शिवभक्त ठहराने में पीछे नहीं हटे हैं। लेकिन इस बार राहुल अपनी भक्ती साबित करने के लिए खुद ही कैलाश मानसरोवार की यात्रा पर हैं। यहां से राहुल लगातार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लेकिन अभी तक राहुल ने पहाड़ और झीलों की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे लेेकर सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठाते हुए कह चुके हैं कि क्या राहुल सच में कैलाश यात्रा पर हैं भी या नहीं। लेकिन अब कांग्रेस अध्यक्ष की खुद की तस्वीर सामने आई है।