उन्होंने मानसरोवर झील और कैलाश पर्वत की तस्वीरें भी संलग्न की हैं। गांधी ने कहा, 'एक व्यक्ति कैलाश तब जाता है, जब उसे वहां से बुलावा आता है। यह अवसर पाकर मैं बहुत खुश हूं और इस सुंदर सफर में जो मैं देख पा रहा हूं, उसे आपके साथ साझा कर रहा हूं।' गांधी 31 अगस्त को इस तीर्थस्थल के लिए रवाना हुए थे।