विविध भारत

Girl child drink liquor case: बालिका के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शराब पीने से मौत की हुई पुष्टि, जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व

Girl child drink liquor case: साढ़े 3 वर्षीय बालिका ने पानी समझकर पी ली थी महुआ शराब, शराब के प्रभाव से हो गई थी बेहोश, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने किया पीएम

2 min read

अंबिकापुर. Girl child drink liquor case: बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैकुंठपुर में साढ़े 3 वर्षीय मासूम बालिका की शराब पीने से मौत (Girl child drink liquor case) हो गई। दरअसल बालिका ने शराब को पानी समझकर पी लिया। शराब के प्रभाव से वह बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से रेफर किए जाने के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। बालिका के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है। वहीं उसका बिसरा जांच के लिए प्रिजर्व किया गया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैकुंठपुर निवासी रामसेवक की साढ़े 3 वर्षीय पुत्री सरिता 29 जुलाई को घर में खेल रही थी। जबकि उसकी मां सावित्री बगल में ही काम कर रही थी। खेलते-खेलते बालिका बगल में रहने वाली रिश्तेदार के घर चली गई। यहां महुआ शराब की बोतल और गिलास रखी हुई थी।

इसी बीच बालिका ने इसे पानी समझकर पी लिया। फिर वह लडखड़़ाते कदमों से घर पहुंची और मां से नहला देने की बात कही। मां जब उसको नहलाने लगी तो वह अचानक बेहोश हो गई। बेहोशी का कारण उसे समझ में नहीं आया।

जब बेटी के मुंह से उसे शराब की दुर्गंध आई तो वह पड़ोस में रहने वाली फुआ सास के यहां गई। यहां उसने देखा कि टेबल पर देशी शराब की बोतल और गिलास रखा है। तब उन्हें समझ में आया कि बालिका ने शराब पी ली है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

मां व अन्य परिजन बेहोशी की हालत में बच्ची को लेकर वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया तो वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह बालिका की मौत हो गई।

शॉर्ट पीएम में शराब से मौत की पुष्टि

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर ने शॉर्ट पीएम में बालिका के शराब पीने से मौत की पुष्टि की है। डॉक्टर का कहना है कि वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए उसका बिसरा प्रिजर्व किया गया है।

Published on:
31 Jul 2024 06:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर