
बलरामपुर/कुसमी. Jharkhand Maoist arrested: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र के टाटीझरिया बाक्साइट माइंस में 13 जुलाई की रात घुसकर 9 नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए गार्डों के साथ मारपीट की थी। वहीं एक मशीन को आग के हवाले कर वहां धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा था। इसमें माइंस को बंद करने की धमकी दी गई थी। इस मामले में सामरी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से झारखंड के प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा ग्रुप में शामिल एरिया कमांडर नक्सली बालाजी उर्फ सत्यनारायण यादव को कुसमी से गिरफ्तार (Jharkhand maoist arrested) किया है। नक्सली के पास से दो देशी कट्टा, 4 राउंड व अन्य सामग्रियां बरामद की गईं हैं। पकड़ा गया नक्सली इससे पूर्व भी ठेकेदारों से लेवी वसूली सहित अन्य वारदातों में शामिल रहा है।
सोमवार को मामले (Jharkhand Maoist arrested) का खुलासा करते हुए बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि सामरीपाठ थाना अंतर्गत ग्राम टाटीझरिया के बीकेबी कंपनी माइंस के मोबाइल नंबर में एक मोबाइल नम्बर 8434546262 से धमकी भरे फोन किए जा रहे थे। साथ ही माइंस के कर्मचारियों के घरों के दरवाजे को 4 जुलाई को एक धमकी भरा पर्चा भी रखा गया था।
ठेकेदारों को फोन करने वाला शख्स खुद को जेजेएमपी संगठन का सब जोनल कमांडर बालाजी बताते हुए कह रहा था कि माइंस बंद कर दो, अन्यथा मशीनों को आग के हवाले कर गोली मार दूंगा। इस मामले में सामरी पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी थी। इसी बीच 13 जुलाई की देर रात करीब 1 बजे 9 नक्सली टाटीझरिया माइंस में पहुंचे।
वे हथियार के साथ ही जरकीन में पेट्रोल रखे थे। उन्होंने सिक्योरिटी गार्डों से पूछा कि मैनेजर और गाड़ी ड्राइवर कहां रहते हंै, लेकिन गार्ड जवाब नहीं दिए। इस पर नक्सलियों (Jharkhand maoist arrested) ने लाठी-डंडे से गार्डों की पिटाई कर दी। साथ ही एक गार्ड का मोबाइल लूट लिया। इसके बाद एक क्रशर मशीन में आग लगा दी।
इस दौरान टाटीझरिया बस्ती की ओर से टॉर्च की रोशनी आती देख एक धमकी भरा पर्चा छोडक़र फरार हो गया। इधर बारिश होने से क्रशर मशीन में लगी आग खुद बुझ गई। इस मामले की रिपोर्ट पर सामरी पुलिस धारा 309 (4) 324 (4) 5, 351(2), 3, 191(2), 191(3), 190, 113 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई।
वारदात को गंभीरता से लेकर आईजी अंकित गर्ग व एसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में एएसपी शैलेंद्र पांडेय, निरीक्षक रमाकांत तिवारी, विजय प्रताप सिंह, साइबर सेल व पुलिस की टीम आरोपी नक्सलियों की धरकपड़ में जुटी हुई थी।
इसी दौरान कई मोबाइल नम्बरों को सर्विलेंस में लेने के पश्चात 29 जुलाई को पुलिस को आरोपी बालाजी उर्फ सत्यनारायण पिता जीतन यादव निवासी गारू थाना गारू जिला लातेहार झारखण्ड को कुसमी से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
आरोपी के कब्जे से 02 नग 315 बोर देशी कटटा एवं 04 राउण्ड, मोबाइल 07 नग, चार्जर 03, पावर बैंक 01 नग, घड़ी 01 नग, आधार कार्ड 01 नग, पैन कार्ड 01 नग, पासबुक 01 नग, नक्सली सामग्री, एक बाइक व अन्य सामान बरामद किया गया।
1. सामरी के टाटीझरिया माइंस में धमकी भरा पर्चा व फोन से धमकी।
2. सामरी के टाटीझरिया माइंस में गार्डों से मारपीट व क्रशर मशीन में आगजनी।
3. झारखंड़ के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में पप्पू लोहरा व साथियों के साथ पुलिया के काम में ५ लाख की मांग।
4. महुआडांड़ चटकपुर रोड में पुलिया निर्माण काम में रुपए वसूली
5. महुआडांड़ के ईंट भा ठेकेदार राजेश से 05 हजार की वसूली।
6. महुआडांड़ के ईंट भा ठेकेदार नितिन से 05 हजार की वसूली।
7. महुआडांड़ के ईंट भ_ा ठेकेदार पंकज से 05 हजार की वसूली।
8. महुआडांड़ के ईंट भट्ठा ठेकेदार कन्हाई से 05 हजार की वसूली।
Updated on:
29 Jul 2024, 9:19 PM IST
Published on:
29 Jul 2024, 9:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.