विविध भारत

Coronavirus: ग्रीन जोन गोवा पर मंडराया खतरा, रेपिड टेस्ट के दौरान मिले 7 कोरोना पॉजिटिव

गोवा में सात कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप पांच लोग एक ही परिवार से संबंधित हैं सभी को क्वारंटाइन में रखकर किया जा रहा इलाज
2 min read
goa.jpg

हाल ही में ग्रीन जोन घोषित किए गए गोवा में कोरोना (corona) मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। पिछले महीने से गोवा में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया था। अब यहां रेपिड टेस्टिंग (Rapid Test) के दौरान सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सातों को क्वारंटाइन में रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

एक ही परिवार के हैं पांच लोग

इन सात कोरोना पॉजिटिव में से पांच लोग एक ही परिवार के हैं। इसमें पति-पत्नी, बेटा, बेटी और एक साल की पोती शामिल है। सभी शोलापुर से लौटे थे। राज्य सरकार की ओर से की जा रही स्क्रीनिंग के दौरान वे कोरोना संक्रमित पाए गए।

दो मरीज ड्राइवर

बाकी दोनों मरीज अलग-अलग जगहों से हैं। इनमें से एक ट्रक ड्राइवर है, जो गुजरात से लौटा है। वह गोवा की एक फैक्ट्री के लिए ड्रम ढोने का काम करता है। जबकि दूसरा ड्राइवर मुंबई से वापस आया था। राज्य में इंडस्ट्री की शुरुआत के बाद से दोनों काम कर रहे थे।

राजय को 1 मई को घोषित किया गया था कोरोना फ्री

सभी से संबंधित सैंपलों को गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल सभी को क्वारंटीन में रखा गया है। गोवा में अब तक 6151 लोगों की टेस्टिंग की गई है। जिनमें से 14 संक्रमित पाए गए। राज्य में कोरोना के सात एक्टिव केस हैं। 1 मई को गोवा को करोना फ्री घोषित किया गया था।

मार्च में मिला था राज्य में कोरोना का पहला मरीज

गोवा में 18 मार्च को कोरोना का पहला मरीज मिला था। दुबई से लौटे एक नेता में सबसे पहले संक्रमण मिला था। जबकि 3 अप्रैल तक यहां केवल सात मरीज थे।

Updated on:
14 May 2020 02:27 pm
Published on:
14 May 2020 02:17 pm
Also Read
View All