विविध भारत

अगले साल मार्च तक तैयार हो सकती है Zydus Cadila की Corona Vaccine, 17 करोड़ डोज बनाने की तैयारी

अगले साल मार्च तक आ सकती है Zydus Cadila की Corona Vaccine कैडिला ने कोरोना वैक्सीन की 17 करोड़ खुराक बनाने की तैयारी शुरू
less than 1 minute read
Coronavirus Vaccine Zydus Cadila
जायडस कैडिला बना रही कोरना वैक्सीन के 17 करोड़ डोज

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का संकट लगातार बना हुआ है। देशभर में भले ही कुछ दिनों में कोरोना का खतरा कम हुआ है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। यही वजह है कि हर किसी की नजर अब कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) पर टिकी हुई है।

इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। भारत में कोरोना की वैक्सीन बना रही जायडस कैडिला ( Zydus Cadila ) अगले वर्ष मार्च तक कोरोना वैक्सीन ला सकती है।

कैडिला ने बड़े पैमाने पर कोरोनावायरस वैक्सीन के उत्पादन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड ने इसके लिए संभावित पार्टनर से बातचीत शुरू कर दी है और अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी में भी कोरोना वैक्सीन उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के प्रयासों में जुट गई है।

अहमदाबाद की कंपनी कोरोना वैक्सीन के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए कांटेक्ट मैन्युफैक्चरर्स ढूंढने की तैयारी कर रही है। कंपनी वैक्सीन की सात करोड़ डोज बनाने के लिए पार्टनर ढूंढ रही है। कैडिला हेल्थ केयर के मैनेजिंग डायरेक्टर शर्विल पटेल ने कहा 10 करोड़ से अधिक डोज कंपनी अपनी अपने संयंत्र में बना सकती है। जबकि पार्टनर के साथ मिलकर सात करोड़ अन्य डोज तैयार किए जाएंगे।

Published on:
27 Oct 2020 02:19 pm
Also Read
View All
ओएनजीसी मेहसाणा एसेट का कुल 96 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का उत्पादन, प्रमुख ऑनशोर तेल उत्पादक क्षेत्रों में शामिल, उत्पादन में 10 प्रतिशत हिस्सा

Ambikapur News: बेटे ने शिक्षक पिता से मांगे 5 हजार, रुपए भी नहीं लिए और दे दी जान, फिर स्कूल में बजी मोबाइल की घंटी

राष्ट्रीय डाक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता की विजेता छात्रा मीरा का सम्मान

चंडीगढ़ से गुजरात पहुंचे युवा प्रतिनिधिमंडल का सीयूजी में स्वागत, प्रदेश की संस्कृति और परंपराएं जानेंगे

Python Surgery: स्नेकमैन ने ‘इंडियन रॉक पाइथन’ को अंबिकापुर से पहुंचाया बिलासपुर, डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी, निकाला ट्यूमर