विविध भारत

आखिर क्यों हर व्यक्ति को नहीं लगाया जा रहा है कोरोना टीका? सरकार ने बताई वजह

Coronavirus Vaccination In India: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए ये बताया कि कोरोना टीकाकरण अभियान के दो उद्देश्य हैं- पहला ये कि देश में तेजी से हो रहे मौतों को रोकना और दूसरा ये कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रक्षा करना है।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2021, 7:47 PM IST
covid-vaccination
vaccination

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहे देश में एक बार फिर से काफी तेजी के साथ संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि, दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने के साथ ही तेज गति से कोरोना टीकाकरण भी किया जा रहा है।

1 अप्रैल से 45 साल से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को टीका लगाने की इजाजत दी गई है। लेकिन कुछ लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन का टीका हर किसी को क्यों नहीं लगाया जा रहा है। लोग केंद्र सरकार से ये मांग कर रहे हैं कि टीका हर किसी को लगवाने की इजाजत दी जाए।

बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन सोमवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर ये मांग की थी कि टीका देने के लिए उम्र संबंधी नियमों में छूट दी जाए, ताकि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण को फैलने में सफलता मिले। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी 25 साल से अधिक की आयु के लोगों को टीकाकरण के लिए छूट दिए जाने को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। अब मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से ये बताया गया है कि आखिर क्यों हर किसी को वैक्सीन लगाने की इजाजत नहीं दी जा रही है?

इस वजह से सभी को वैक्सीन लगाने की नहीं है इजाजत

आपको बता दें कि मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए ये बताया है कि आखिर क्यों देश में सभी के लिए वैक्सीनेशन को अनुमति नहीं दी जा रही है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बहुत से लोग पूछते हैं कि हम सभी के लिए टीकाकरण करने की इजाजत क्यों नहीं दे रहे हैं?

उन्होंने कहा कि चूंकि कोरोना टीकाकरण अभियान के दो उद्देश्य हैं- पहला ये कि देश में तेजी से हो रहे मौतों को रोकना और दूसरा ये कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रक्षा करना है। वैक्सीनेशन का उद्देश्य ये नहीं है कि जो लोग चाह रहे हैं उनके लिए वैक्सीन उपलब्ध कराया जाए, बल्कि जिन्हें वैक्सीन की सख्त और सबसे पहले जरूरत है उन्हें उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

अब तक 8.31 करोड़ खुराक दी गई

स्वास्थ्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को भारत में कोरोना वैक्सीन की 43 लाख खुराक लोगों को दी गई, जो कि एक दिन में लगाया गए सर्वाधिक टीके का रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह तक वैक्सीन की 8.31 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

वहीं अन्य देश की बात करें तो कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमरीका में वैक्सीन लगाने का दैनिक औसत 30.53 लाख खुराक है, वहीं भारत में हर दिन औसतन 26.53 लाख वैक्सीन खुराक लगाई जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका में 112 दिनों में 16 करोड़ खुराकें दी गई हैं, जबकि भारत में 79 दिनों में 8.31 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

Updated on:
6 Apr 2021, 7:47 PM IST
Published on: