31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले – कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में नाइट कर्फ्यू या आंशिक लॉकडाउन कारगर नहीं। इसके बदले सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर ज्यादा प्रभावी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 27 Mar 2021, 8:55 AM IST

harshvardhan

कोरोना को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल जरूरी।

नई दिल्ली। देशभर में जारी कोरोना कहर के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू और शनिवार-रविवार को लगाए जाने वाले कर्फ्यू कारगर साबित नहीं हुए हैं। टीकाकरण के जरिए ही कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : कोरोना से बचाव के लिए दवाई, कड़ाई जरूरी

टीकाकरण तेज करने की योजना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि फिजिकल डिस्टेंसिंग से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। लेकिन आंशिक लॉकडाउन जैसे कि नाइट कर्फ्यू और हफ्ते के अंत में लगाए जाने वाले लॉकडाउन का ज्यादा असर नहीं होता है। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि केंद्र सरकार टीकाकरण अभियान को तेज़ करने पर विचार कर रही है। इस योजना के तहत टीके के लिए उम्र की सीमा घटाई जा सकती है।

भारत में 6 वैक्सीन पर ट्रायल जारी

इसके साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि देश में 6 वैक्सीन पर काम चल रहा है। इन वैक्सीन का ट्रायल अलग-अलग दौर में है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि देश को जल्द ही और वैक्सीन मिल जाएगा।