31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोनावायरस वैक्सीनेशन कराने वालों को यूपी सरकार देगी इनाम, रकम जानेंगे तो हो जाएंगे दंग

- सूबे में कोरोनावायरस (Coronavirus vaccination) की दोनों डोज लगाने वाले को यूपी की योगी सरकार भारी इनाम से नवाजेगी- सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सभी 75 जिलों में लॉटरी से लोगों का करेगी चयन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 5 Apr 2021, 11:39 AM IST

कोरोनावायरस वैक्सीनेशन कराने वालों को यूपी सरकार देगी इनाम, रकम जानेंगे तो हो जाएंगे दंग

कोरोनावायरस वैक्सीनेशन कराने वालों को यूपी सरकार देगी इनाम, रकम जानेंगे तो हो जाएंगे दंग

लखनऊ. यूपी में कोरोनावायरस (Coronavirus vaccination) को रोकने के लिए योगी सरकार रोजाना नई-नई रणनीति बना रही है। साथ ही जनता में कोरोनावायरस वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए अब सरकार इनाम भी देगी। सूबे में कोरोनावायरस की दोनों डोज लगाने वाले को यूपी (UP government) की योगी सरकार भारी इनाम से नवाजेगी। सात अप्रैल (Seven april) को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World health day) मनाया जाता है, इस अवसर पर यूपी सरकार सभी 75 जिलों में लॉटरी के माध्यम से लोगों का चयन करेगी। और चयनित व्यक्ति को दो हजार रुपए का इनाम देगी।

यूपी सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई

इन्हें मिलेगा इनाम :- अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, जिन जिलों में 25000 लोगों ने कोरोनावायरस की दोनों डोज ली है, वहां लॉटरी के जरिए चार चयनित व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा। जिन जिलों में 25 हजार से 50 हजार लोगों ने कोरोनावायरस की दोनों डोज ली है, उनमें छह लोगों को इनाम दिया जाएगा। और 50 हजार से अधिक टीकाकरण वाले जिले में आठ लोगों को उपहार दिया जाएगा।

'मेरा कोविड-19' ऐप से जानें जांच केंद्र :- अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, घर के आस-पास मुफ्त कोरोना जांच केंद्र की जानकारी लेने के लिए 'मेरा कोविड-19' ऐप डाउनलोड कर उसमें पता किया जा सकता है। इसके अलावा महानिदेशक स्वास्थ्य के वेबसाइट पर जाकर इन सभी केंद्रों की सूची के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

कोरोना जांच फीस पर चेताया :- कोरोना जांच की फीस के बारे में अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, निजी प्रयोगशालाओं में जांच के लिए 700 रुपए, घर से नमूने लेने के लिए 900 रुपए का भुगतान करना होगा। साथ ही चेताया कि, अगर कोई इस शुल्क से अधिक धनराशि की मांग करता है तो जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी या हेल्पलाइन नंबर वन 18001805145 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।