
नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) काउंसिल की बैठक शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। बैंठक में GST की दरों में एकरूपता लाने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा खाने-पीने और पहनने वाले सामान पर GST की दर को कम करने पर विचार किया जा सकता है।
सीतारमण करेंगी अध्यक्षता
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) करेंगी। बैंठक में प्रोड्क्ट्स के बढ़ते दाम को काबू करने पर मंथन होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्टे के मुताबिक, बैठक में मोबाइल फोन, जूता-चप्पल और कपड़ा सस्ते होने की उम्मीद की जा रही है।
GST की दर को कम करने पर विचार
बता दें कि यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब केंद्रीय बजट में कई उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है। काउंसिल की बैठक में कई उत्पादों पर महंगे उत्पादों पर GST की दर को कम करने पर विचार किया जा सकता है। साथ ही जीएसटी राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा होने की संभावना है।
कई वस्तुएं हो सकती हैं सस्ती
जानकारी के मुताबिक, बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच कई मुद्दों पर बात हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक का सबसे बड़ा फायदा आम जनता को होगा। बैठक में मोबाइल फोन, जूता-चप्पल और कपड़े सहित कई प्रोडक्ट के सस्ते होने की संभावना जताई जा रही है।
लंबित मुद्दों पर चर्चा
ऐसी संभावना है कि इस बैठक में कई लंबित मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। जिनमें GST की दरों को लेकर ग्रहकों और कारोबारियों के बीच पैदा हुआ भ्रम प्रमुख है। इसके अलावा GST नेटवर्क पोर्टल की खामियों पर बहस हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बैठक में इन्फोसिस से इसके समाधान पर भी चर्चा की जा सकती है।