विविध भारत

गुजरात में 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए तीन दिन को रुका वैक्सीनेशन अभियान, जानिए वजह

गुजरात में कोरोना वैक्सीनेशन की नई नीति के तहत 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुक्रवार को तीन दिन केे लिए रोक दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2021, 4:42 PM IST
untitled.png

नई दिल्ली। देश भर में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान ( Corona Vaccination Campaign ) के बीच गुजरात में इसको लेकर थोड़ा बदलाव किया गया है। गुजरात में कोरोना वैक्सीनेशन ( Corona vaccination in Gujarat ) की नई नीति के तहत 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुक्रवार को तीन दिन केे लिए रोक दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड ( Covishield ) की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के फैसले के बाद यह कदम उठाया गया है।

राज्य सरकार ने बताया कि इन दिनों में 18 से 44 साल की उम्र कि उन लोगों के लिए वैक्सीनेशन जारी रहेगा, जिन्होंने इसके लिए खुद को रजिस्टर्ड किया है और जिनको इस संबंध में मोबाइल पर मैसेज मिल गया है। आपको बता दें कि एक सरकारी समिति की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने गुरुवार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच अंतराल को बढ़ाने के लिए छह से आठ हफ्ते से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया है। इसको लेकर जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्र के फैसले को अमल में लाने और वैक्सीनेशन प्रोग्राम की समीक्षा के बाद शुक्रवाार, शनिवार और रविवार तीन दिनों तक 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका न लगाने का फैसला किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस श्रेणी के लिए 17 मई से वैक्सीनेशन की शुरुआत की जा जाएगी। राज्य सरकार की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 1.47 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 1.09 करोड़ लोग अपनी पहली डोज ले चुके हैं, जबकि 37.89 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। भारत में शुक्रवार को कोरोना के 3,43,144 नए मामले सामने आए। इस दौरान 4,000 लोगों की मौत हुई। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी। पिछले 22 दिनों में भारत में तीन-लाख से ज्यादा कोरोना मामले और 3,000 से अधिक हताहतों की संख्या दर्ज की गई है।

बुधवार को, भारत में कोरोना संक्रमण से 4,205 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 मई को देश ने अपने अब तक के कोरोना के सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए थे।

Updated on:
14 May 2021, 4:42 PM IST
Published on: