विविध भारत

Unlock 1.0: हरियाणा सरकार का फैसला- Gurugram और Faridabad में अभी बंद रहेंगे धार्मिक स्‍थल और शॉपिंग मॉल

Haryana Government ने Unlock 1.0 में मिलने वाले छूट को लेकर बड़ा फैसला लिया Gurugram and Faridabadमें अभी मॉल और धार्मिक स्थल बंद रखने का निर्णय लिया गया

2 min read
Unlock 1.0: हरियाणा सरकार का फैसला- Gurugram और Faridabad में अभी बंद रहेंगे धार्मिक स्‍थल और शॉपिंग मॉल

नई दिल्ली। हरियाणा सरकार ( Government of Haryana ) ने Unlock1.0 में मिलने वाले छूट को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ( CM Manohar Lal Khattar ) के साथ चल रही मंत्रियों की इस बैठक में गुरुग्राम ( Gurugram ) और फरीदाबाद ( Faridabad ) में अभी शॉपिंग मॉल ( Shopping Mall ) और धार्मिक स्थल ( Religious Place ) बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए हरियाणा का उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ( Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala ) ने बताया कि 8 जून तक हरियाणा और गुरुग्राम में सभी मॉल और मंदिर, मस्जिद आदि धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे।

दुष्‍यंत चौटाला ने आगे कहा कि सरकारी कार्यालयों में भी गुरुग्राम डिवेलपमेंट अथॉरिटी और फरीदाबाद डिवेलपमेंट अथॉरिटी के अलावा सभी संस्थान खुले रहेंगे।

जबकि इन दोनों शहरों को छोड़कर राज्य में हर जगह नियम व शर्तों के साथ मॉल व धार्मिक स्थल भी खुलेंगे।

हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क आदि का पूरा ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही जागरण, नमाज के समय और रविवार को चर्च में भी लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक जारी रहेगी।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रेस्टोरेंट खुलेंगे, लेकिन वो अपनी 50 प्रतिशत क्षमता के कस्टमरों को ही डील कर सकेंगे।

इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए जाएंगे। अनलॉक 1.0 को लेकर डीसी फरीदाबाद यशपाल यादव ने कहा कि उनके पास धार्मिक स्थलों को खोलने संबंधी सरकार का कोई आदेश नहीं आया है।

अभी सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है, इसके लिए अभी इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Jewellery Shops जाने से पहले Customers को करना होगा इन नियमों का पालन
Updated on:
06 Jun 2020 10:10 pm
Published on:
06 Jun 2020 09:59 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें