विविध भारत

हाशिमपुरा कांडः लोअर कोर्ट से बरी सभी आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने माना दोषी, सभी को उम्र कैद

हाशिमपुरा कांड में बड़ा फैसला, ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटते हुए सभी 16 आरोपियों को बताया दोषी, उम्र कैद की सजा सुनाई।

2 min read
हाशिमपुरा कांडः लोअर कोर्ट से बरी सभी आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने माना दोषी, सभी को उम्र कैद

नई दिल्ली। मेरठ में 31 साल पहले हुए हाशिमपुरा कांड में दिल्ली हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में सभी बरी 16 पीएसी जवानों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने आरोपी 16 पीएसी जवानों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने दोबारा इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। बता दें कि 31 साल पहले यानि की मई 1987 में हुए इस मामले में 42 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में जवानों पर आरोप था कि उन्होंने एक गांव से पीड़ितों को अगवा कर गंगनहर के पास ले जाकर उनकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद उन जवानों ने सबके शव नहर में फेंक दिए थे। हाईकोर्ट ने इस मामले में बीते छह सितंबर को सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था। 21 मार्च 2015 को निचली अदालत ने अपने फैसले में सभी 16 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। अदालत ने कहा था कि अभियोजन पक्ष आरोपियों की पहचान और उनके खिलाफ लगे आरोपों को बिना शक साबित नहीं कर पाया।

एक आरोपी की हो चुकी है मौत
ट्रायल कोर्ट के इस फैसले को यूपी सरकार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और कुछ अन्य पीड़ितों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके अलावा भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी याचिका दायर कर तत्कालीन मंत्री पी चिदंबरम की भूमिका की जांच के लिए अलग से याचिका दायर की थी। अदालत ने सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। हालांकि मामले में 17 आरोपी बनाए गए थे लेकिन ट्रायल के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी।

ये था हाशिमपुरा कांड
हाशिमपुरा कांड की बात करें तो वर्ष 1986 फरवरी में केंद्र सरकार ने बाबरी मस्जिद के ताले खोलने का आदेश दिया, इससे पश्चिम यूपी में माहौल गरमा गया। 14 अप्रैल 1987 से मेरठ में धार्मिक उन्माद शुरू हुआ। कई लोगों की हत्या हुई, तो दुकानों और घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद भी मेरठ में दंगे की चिंगारी शांत नहीं हुई थी। इन सबको देखते हुए मई के महीने में मेरठ शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा और शहर में सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला।

इसी बीच 22 मई 1987 को पुलिस, पीएसी और मिलिट्री ने हाशिमपुरा मोहल्ले में सर्च अभियान चलाया। आरोप है जवानों ने यहां रहने वाले किशोर, युवक और बुजुर्गों सहित कई 100 लोगों को ट्रकों में भरकर पुलिस लाइन ले गई। शाम के वक्त पीएसी के जवानों ने एक ट्रक को दिल्ली रोड पर मुरादनगर गंग नहर पर ले गए थे। उस ट्रक में करीब 50 लोग थे। वहां ट्रक से उतारकर जवानों ने लोगों को गोली मारने के बाद एक-एक करके गंग नहर में फेंका गया दिया। इस घटना के बाद करीब 8 लोग सकुशल बच गए थे। जिन्होंने बाद में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद हाशिमपुरा कांड पूरे देश में चर्चा का विषय बना।

ये भी पढ़ें

17 माह पहले दो हिस्‍सों में बंट गया था शरीर, मां को आई लव यू बोलकर छोड़ दी थी दुनिया, अब फिर वापस लौटी ‘कनक’
Published on:
31 Oct 2018 11:56 am
Also Read
View All
Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी