विविध भारत

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- गोमूत्र से हो सकता है कैंसर का इलाज

2030 तक गैर संचारी रोग से मुक्‍त होगा भारत कैंसर का इलाज पीएम जन आरोग्‍य योजना के तहत संभव कैंसर का इलाज गोमूत्र से करने को लेकर विचार जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2019, 8:38 AM IST
ashwini-choubey.jpg

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि गोमूत्र का इस्तेमाल कर कई दवाईयां तैयार की जाती हैं, जिनमें कैंसर की दवा भी शामिल है। गोमूत्र से कैंसर की दवा भी बनाई जा रही है। अब आयुष्मान मंत्रालय भी इस पर काम कर रहा है। ताकि गोमूत्र की सहायता से कैंसर का प्रभावी इलाज हो सके।

पीएम जन आरोग्‍य योजना शामिल करने का प्रस्‍ताव

केंद्रीय राज्‍य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कोयंबटूर में कहा कि गोमूत्र से कैंसर के इलाज को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय एक प्रस्‍ताव मिला है। इस प्रस्‍ताव को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने के एक प्रस्ताव पर अध्ययन कर रहा है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार एक अलग योजना पर काम कर रहा है। इस योजना के तहत तीन प्रकार के कैंसर का उपचार दिया जा रहा है।

2030: गैर संचारी रोग से मुक्‍त होगा भारत

अश्विनी चौबे कोयंबटूर में बताया कि गैर-संचारी रोग दुनिया में एक चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश 2030 तक गैर-संचारी रोग से मुक्त होना चाहता है। स्वास्थ्य मंत्रालय इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेगा।

उन्‍होंने तमिलनाडु में चिकित्सा प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि मंत्रालय ने 75 मेडिकल कॉलेजों का अपग्रेडेशन किया है। स्‍वास्‍थ्‍य सेवा के मामले में तमिलनाडु का रिकॉर्ड काफी अच्‍छा है।

Updated on:
8 Sep 2019, 8:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी