विविध भारत

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बड़ा बयान – जनवरी के पहले हफ्ते शुरू हो सकता है टीकाकरण का अभियान

भारत में चार महीने से जारी है टीकाकरण की तैयारी। जल्दबाजी में नहीं करेंगे सुरक्षा से समझौता।

less than 1 minute read
harshvardhan.png
वैक्सीन शोध के मामले में भारत किसी से पीछे नहीं।

नई दिल्ली। देशभर में जारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जनवरी में किसी भी समय कोरोना टीकाकरण का काम शुरू हो सकता है। यह भी संभव है कि यह काम जनवरी के पहले सप्ताह में ही शुरू हो जाए।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देशभर में पिछले चार महीने से जिला, ब्लॉक स्तर पर टीकाकरण को लेकर तैयारी जोरों पर है। भारत में टीकाकरण की पूरी तैयारी हमने कर ली है। 6 वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में है। टीकाकरण को लेकर उन्होंने ये भी कहा है कि जल्दबाजी में हम सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे।

भारत किसी से पीछे नहीं

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 के टीके और शोध के मामले में भारत किसी भी देश से पीछे नहीं है। वैक्सीन का सुरक्षित होना और प्रभावी होना हमारी प्राथमिकता में है। इस मामले में हम कोई समझौता नहीं चाहते हैं।

Updated on:
21 Dec 2020 08:48 am
Published on:
21 Dec 2020 08:42 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन