विविध भारत

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से दिलकश हुए नजारे, ठंड से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

शनिवार को हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं दिल्‍ली एनसीआर में रविवार सुबह-सुबह हल्की बारिश पड़ी।
2 min read
Snow fall
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से दिलकश हुए नजारे, ठंड से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

श्रीनगर। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से जहां नजारे मनमोहक हो गए हैं वहीं इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं दिल्‍ली एनसीआर में रविवार सुबह-सुबह हल्की बारिश पड़ी। बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

रफ्तार पर लगा ब्रेक
ताजा बर्फबारी से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार सुबह के न्यूनतम तापमान में भले ही ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है लेकिन श्रीनगर और अन्य कस्बों में लोग फिसलन भरी सड़कों के कारण आवाजाही से बच रहे हैं। शहर और कस्बों में सड़कों पर यातायात नहीं दिखाई दे रहा। जम्मू कश्मीर के बनिहाल में बर्फबारी से यातायात बाधित हुआ है, वहीं जवाहर टनल पर मशीनों से बर्फ हटाई जा रही है। श्रीनगर शहर का रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम का शून्य से 7.9 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.3 डिग्री नीचे और कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 18.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो रात का सबसे कम तापमान रहा। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 9.2 डिग्री, बटोट का शून्य से 0.8 डिग्री नीचे, बनिहाल का शून्य से 0.5 डिग्री नीचे और भदरवाह का 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन मौसम विभाग ने रविवार से 10 जनवरी तक मौसम में सुधार का अनुमान जताया है।


हिमाचल में बुधवार से बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को भी बर्फबारी नदारद रही, तो वहीं लोकप्रिय पर्यटक स्थल मनाली में लगातार दूसरे दिन भी बर्फ गिरी। शिमला, कुफरी और नारंकडा में हुई बर्फबारी ने इन पर्यटक गंतव्यों को और अधिक आकर्षक बना दिया है। हिमाचल प्रदेश की निचली पहाड़ियों में स्थित धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी में बारिश के कारण तापमान गिरा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तक राज्य में और बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शिमला में बर्फली हवाओं के कारण तापमान गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

उत्‍तराखंड में अलर्ट जारी
उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के दूरदराज क्षेत्रों में अगले 36 घंटों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में भी अगले 36 घंटों में ओलावृष्टि की संभावना जतायी गई है।

Published on:
06 Jan 2019 01:48 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video