विविध भारत

हिमाचल प्रदेश: मानसून की बेरुखी ने मचाई तबाही, कुल्लू में राष्ट्रीय राजमार्ग 305 बंद

भूस्खलन के कारण कई सड़कें भी बंद हो गई हैं। यही नहीं सड़क पर गिरे मलबे से दलदल की स्थिती पैदा हो गई।

2 min read
Jul 27, 2018
hp
हिमाचल प्रदेश: मानसून की बेरुखी ने मचाई तबाही, राष्ट्रीय राजमार्ग 305 हुआ बंद

नई दिल्ली। मानसून के दस्तक के बाद पूरे देश में जमकर बादल बरस रहे हैं। मानसून की शुरुआती बेरुखी वाली दस्तक ने देश के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में जमकर मेघ बरस रहे हैं और सड़कें, नदियों में तब्दील हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों में भी भारी बारिश ने आफत मचा दी है।

देश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से वहां के नदी-नाले पूरे उफान पर हैं। वहीं कई जगहों से भूस्खलन की भी खबरें आ रही हैं। भूस्खलन से कहीं पर लोगों के घर दब गए तो कहीं सड़कें जाम हो गईं, जिससे यातायात पर भारी असर देखने को मिल रहा है। खबर है कि हिमाचल के कुल्लू में भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 305 बंद हो गया है।

वहीं उपमंडल आनी के लुहरी के पास भूस्खलन के कारण आनी लुहरी सड़क भी बंद हो गई है। यही नहीं सड़क पर गिरे मलबे से दलदल की स्थिती पैदा हो गई। जिससे इस दलदल में दूध की एक गाड़ी भी फंसकर पलट गई। गनीमत की बात ये रही कि गाड़ी पलटने से किसी भी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन गाड़ी में रखा सारा दूध खराब हो गया।

बता दें कि कुल्लू में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिससे वहां पर यातायात की सुविधा में बाधा हो रही है और लोगों के लिए गाड़ी चलाना भी खतरनाक हो गया है।

जानकारी है कि कुल्लू में ही मणिकर्ण घाटी की ब्रह्मगंगा नदी और ग्राहण नाले में बाढ़ के कारण ब्रह्मगंगा नदी पर बने दो पुल बह गए हैं। इन दोनों पुल के बह जाने के कारण सरकारी और निजी संपति को काफी नुकसान पहुंचा है।

Published on:
27 Jul 2018 03:46 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन