विविध भारत

‘ जानलेवा बारिश’ : तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, मकान पर बोल्डर गिरने से 9 लोगों की मौत

तेलंगाना ( Telangana ) की राजधानी हैदराबाद ( Heavy Rain In Hyderabad ) में बारिश का कहर 'आसमानी आफत' में अब तक 11 लोगों की मौत
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2020, 9:40 AM IST
Heavy Rain In Hyderabad 11 People Died
तेलंगाना में बारिश का कहर।

नई दिल्ली। एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस (coronavirus) संकट से जूझ रहा है। वहीं, दूसरी ओर तेलंगाना ( Telangana ) में 'आसमान से मौत' बरस रही है। राज्य की राजधानी हैदराबाद ( Heavy Rain In Hyderabad ) में तेज बारिश के कारण एक बोल्डर मकान पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, आसमानी कहर में हैदराबाद में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी है।

तेलंगाना में बारिश का कहर

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के कई इलाकों में लगातार बारिश जारी है। सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं, पुरानी कई पुरानी दीवारें भी गिर गई है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि खुद हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में मकान पर बोल्डर गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि घटनास्थल पर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मैंने लिफ्ट दी। वहीं, एक अन्य घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक चालीस साल की महिला और 15 साल की उसकी बेटी शामिल है। तेज बारिश के कारण इब्राहिमपटनम इलाके में पुराने घर की छत गिरने से ये दो मौतें हुई हैं। बताया जा रहा है कि हैदराबाद में रविवार से ही बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण कई इलाके पानी में डूब गए हैं, इनमें टोली चौकी, दम्मीगुडा, अट्टापुर मेन रोड शामिल हैं। वहीं, सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि लोग घरों के अंदर ही रहने पर मजबूर हो गए हैं।

लगातार हो रही है बारिश

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने राहत-बचाव कार्य के लिए SDRF टीम को उतार दिया है। बताया जा रहा है कि SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू का काम कर रही है और पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारी बारिश के कारण जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार का कहना है कि पिछले 24 घंटे में तकरीबन 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, एलबी नगर में 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर बारिश दर्द हुई है। वहीं, हालात को लेकर मुख्यमंत्री केसीआर ने रिपोर्ट मांगी है। साथ ही प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Updated on:
14 Oct 2020, 9:40 AM IST
Published on: