31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Boycott Tanishq: तनिष्क के एड पर लोगों में आक्रोश, लगा लव जिहाद का आरोप

ज्वेलरी कंपनी तनिष्क ( Tanishq ) के विज्ञापन पर मचा बवाल सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बॉयकॉट करने की मांग उठाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 13 Oct 2020, 6:18 PM IST

allegations of promoting love jihad on Tanishq Add

तनिष्क एड पर बवाल।

नई दिल्ली। देश में अक्सर लव जिहाद ( Love Jihad ) का मुद्दा गरमाया रहता है। हालांकि, किसी मुस्लिम लड़के ( Muslim Boy ) के द्वारा हिन्दू लड़की से शादी करने पर यह मुद्दा और भड़क जाता है। लेकिन, इस बार एक विज्ञापन से लव जिहाद का मामला गरमा गया है। मामला कितना गंभीर हो गया है कि लोगों उस कंपनी को Boycott करने का फैसला लिया है। दरअसल, कुछ दिन बाद से त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में काफी फेमस ज्वेलरी कंपनी तनिष्क ( Tanishq ) ने एक नया विज्ञापन निकाला है। इस विज्ञापन में दो धर्मों की बात की जा रही है, जिसके कारण काफी बवाल मच गया है और इसे लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

पढ़ें- 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा, ये रहा पूरा शेड्यूल

तनिष्क के एड पर बवाल

टाटा ग्रुप का तनिष्क ब्रांड (ज्वेलरी) भारत में काफी फेमस हैं। इसके गहने को लोग काफी पसंद करते हैं। तनिष्क ने अपना जो नया विज्ञापन निकाला है, उसका प्लॉट इंटरफेश मैरिज पर बेस्ड है। एड में एक हिन्दू लड़की की मुस्लिम परिवार में शाद हुई है। इसमें बेबी शावर के फंक्शन को दिखाया गया है। मुस्लिम परिवार लड़की से सभी रस्म हिन्दू रीति-रिवाज के हिसाब से कराता है। लेकिन, यह एड बहुत लोगों का पसंद नहीं आया और इसे लव-जिहाद को बढ़ावा देने वाला विज्ञापन बताया जा रहा है। इतना ही नहीं शोशल मीडिया पर भी यह एड काफी ट्रेंड कर रहा है और Boycott Tanishq के नाम से लोग इस एड को शेयर कर रहे हैं। लोग इस ब्रांड के गहने ना खरीदने की बात कर रहे हैं और तनिष्क को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इस एड को लेकर ट्विटर लोग जमकर कमेंट, रिएक्शन और पोस्ट कर रहे हैं।

पढ़ें- SBI Instant Loan: अर्जेंट पैसों की जरूरत है तो 3 मिनट में मिलेंगे 50000 रुपये, घर बैठे ऐसे करें Apply

सोशल मीडिया पर Boycott Tanishq ट्रोल

सोशल मीडिया पर कुछ लोग लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले बता रहे हैं, तो कुछ इसे एंटी हिन्दू कह रहे हैं। इस एड को लेकर कुछ यूजर्स ने लिखा कि विज्ञापन में हमेशा हिन्दू पत्नी और मुस्लिम पति ही क्यों दिखाया जाता है। आखिर कोई हिन्दू पति और मुस्लिम पत्नी क्यों नहीं दिखाता। वहीं, एड पर बवाल मचने के बाद कंपनी ने इस वीडियो को यूट्यूब चैनल से हटा दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता तनिष्का का बायकॉट करने वाले ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस एड एकत्वम से इतनी दिक्कत है तो पूरी दुनिया में हिन्दू-मुस्लिम की एकता के प्रतीक भारत को लोग क्यों बायकॉट क्यों नहीं कर देते।