विविध भारत

मुंबई की रफ्तार पर बारिश ने लगाया ब्रेक, अगले 24 घंटे और पड़ सकते हैं भारी

बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए बारिश के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई
2 min read
mumbai rain
मुंबई की रफ्तार पर बारिश ने लगाई ब्रेक, अगले 24 घंटे और पड़ सकता है भारी

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो दिनों से जारी बारिश कहर बनकर टूट रही हैं। बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। कई इलाकों में जलभराव के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। सड़क यातायात, रेल और हवाई मार्ग प्रभावित हैं। लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कतें हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

ऑरेंज और ग्रीन लाइट अलर्ट जारी

हालांकि कुछ इलाकों में बारिश अभी थमी हुई है। इलाके में जलस्तर कम हो रहा है। बेस्ट बसें और कुछ सार्वजनिक टैक्सियां चलनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24-48 घंटे शहर और आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शुक्रवार और शनिवार के लिए लाइट ग्रीन अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने समंदर में हाई टाइड आने की भी आशंका जताई है। साथ ही लोगों से समंदर किनारे नहीं जाने की हिदायत दी है। समंदर किनारे NDRF और SDRF की टीमों को लगाया गया है।

सेंट्रल रेलवे और हार्बर लाइन पर रेल सेवा शुरू

हालात में कुछ सुधार होने पर सेंट्रल रेलवे और हार्बर लाइन पर सेवाएं गुरुवार सुबह सुचारू रुप से चल रही है। लेकिन रेलवे प्रबंधन ने सतर्क रहने को कहा है। हालांकि, कुर्ला, परेल और अंधेरी में टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का ऐलान किया है। मुंबई के अलावा ठाणे और कोंकण क्षेत्र में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

भारी बारिश के चलते बुधवार को कई उड़ानों को रिशिड्यूल किया गया। वहीं कई फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। फ्लाइट्स में देरी होने के कारण यात्री एयरपोर्ट के बाहर ही सोने को मजबूर हो गए।

Published on:
05 Sept 2019 10:19 am