विविध भारत

हिमाचल प्रदेश: मंडी इलाके की रेजिडेंशियल बिल्डिंग में लगी आग, पांच लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश: मंडी इलाके की रेजिडेंशियल बिल्डिंग में लगी आग, पांच लोगों की मौत
2 min read
Jul 23, 2018
news
fgdfgfg

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी। बताया जा रहा है कि अभी कई लोग बिल्डिंग में आग के बीच फंसे हैं। फायर ब्रिगेड में आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। मंडी प्रशासन ने आग लगने का कारण एलपीजी सिलेंडर बताया है।

मंडी के एडीएम में राजीव कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया यह घटना एलपीजी सिलेंडर के फटने से हुई है। यह हादसा मंडी के नेर चौक इलाके में मौजूद इमारत में हुई है। एडीएम ने बताया कि बिल्डिंग में आग लगने के बाद जिले के आलाधिकारियों को भी बचाव कार्य में लगाया गया है। इसके साथ ही घटनास्थल से सटी बिल्डिंगों में रह रहे लोगों को भी किसी सुरिक्षत स्थान पर जाने को कहा गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले मंडी जिले के ही ग्राम पंचायत भराडू के नौण गांव में आग लग गई थी। यह घटना शनिवार रात को घटी। हादसे में तीन गोशालाएं भी जलकर राख हो गई थी, जिसमें कई मवेशियों की जलकर मौत हो गई थी। जबकि कई गंभीर रूप से झुलसे गए थे। गांव में लगी आग का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Published on:
23 Jul 2018 08:01 am
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार