विविध भारत

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी के 90 हजार विद्यार्थियों को प्रमोट करने की दी मंजूरी

Highlights करीब 90 हजार विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मंजूरी दे दी। कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी भी बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में बैठ सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 8:54 PM IST
Himachal Pradesh University
Himachal Pradesh University

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इस सत्र में पढ़ने वाले प्रथम और द्वितीय वर्ष के करीब 90 हजार विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मंजूरी दे दी। वहीं कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी भी बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में बैठ सकेंगे।

प्रमोट विद्यार्थियों को अंक सुधार के लिए परीक्षा का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा तृतीय वर्ष के छात्रों को परीक्षा करवाने की तैयारी की है।

शनिवार को विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में कुलपति प्रो.सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए गरीब विद्यार्थियों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा। परिषद ने गैर शिक्षकों की तबादला नीति को निरस्त कर दिया है। परिषद ने शिक्षक भर्ती के लिए बनी चयन समिति की सिफारिश को मंजूरी दी । इसके तहत विभिन्न विभागों और संस्थानों में 24 शिक्षकों का चयन और 2 को करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति दी गई।

Updated on:
21 Nov 2020, 8:54 PM IST
Published on: