विविध भारत

देश के मशहूर साहित्यकार और आलोचक नामव​र सिंह का ​निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

नहीं रहे मशहूर आलोचक और साहित्यकार नामवर सिंह ब्रेन हेमरेज के बाद एम्स में कराया गया था भर्ती

2 min read
देश के मशहूर साहित्यकार और आलोचक नामव​र सिंह का ​निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। हिंदी जगत के मशहूर साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह का निधन हो गया है। ब्रेन हेमरेज के बाद नामवर को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने मंगलवार देर रात अंतिम सांस ली। 92 वर्षीय नामवर सिंह पिछले एक महीने से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे और उनको जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। नामवर के निधन की खबर लगते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई।

लंबे समय से बीमार चल रहे थे नामवर

जानकारी के अनुसार नामवर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले भी उनको आईसीयू में रखना पड़ा था। लेकिन उस दौरान तबीयत ठीक होने के बाद उनको घर ले आया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों नामवर सिंह अपने कमरे में गिर गए थे, जिसके बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोधी घाट पर किया जाएगा। वहीं, डॉ. नामवर सिंह के निधन की खबर से हिंदी साहित्य जगत को गहरा झटका लगा है। उनके निधन पर साहित्य और पत्रकारिता जगत ने शोक प्रकट किया है।

साहित्य अकादमी सम्मान से भी नवाजा जा चुका

आपको बता दें कि देश में स्वतंत्रता के बाद नामवर सिंह साहित्य जगत दुनिया में सबसे चर्चित नाम रहे हैं। साहित्य जगत के लोगों के मानें तो उनकी ऐसी शायद ही कोई किताब रही हो, जिस पर वाद-विवाद न हुआ हो। बताया जाता है कि नामवर सिंह खुद देश भर में घूम-घूमकर वे अपने व्याख्यानों, साक्षात्कारों से सांस्कृतिक हलचल पैदा करते थे। उनको साहित्य अकादमी सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

Updated on:
20 Feb 2019 12:22 pm
Published on:
20 Feb 2019 07:38 am
Also Read
View All
Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित