पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के घरवालों के साथ उनकी पूरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं देशवासियों के दिल में क्या आग जल रही है, लेकिन यकीन करो वहीं आग उनके भी दिल में चल रही है। इस दौरान उन्होंने पटनावासियों को मेट्रो रेल की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र को मेट्रो रेल से जोड़ने के एिल 13 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना लाई गई है। मेट्रो ट्रेन का यह प्रोजेक्ट तेजी से विकसित किया जा रहा है, पटना शहर को नई गति देगा। वहीं, बरौनी में ही पीएम ने रिफाइनरी विस्तारीकरण योजना की आधारशिला भी रखी। इसके साथ ही उन्होंने बिहार राज्य में कुल 33 हजार करोड़ की लागत की योजनाओं का शिलान्यास किया।