आपको बता दें कि गुरुवार को पुलवामा में हुए इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 38 से अधिक घायल बताए जा रहे थे। घायल होने वाले जवानों में 4 ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद शहीदों की संख्या बढ़कर 49 हो गई थी। वहीं, इस फिदायीन हमले को अंजाम देने वाला 21 साल के आदिल अहमद डार पुलवामा के पास ही गुंडीबाग के रहने वाले था। आदिल पिछले साल ही वो जैश ए मोहम्मद में शामिल हुए था।