नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में हुए सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर चारों ओर निंदा हो रही है। देशवासियों में आतंकी हमले को लेकर भारी आक्राश है। वहीं, फिल्मी सितारों से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक सभी लोग आतंकी हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख, गुल पनाग से लेकर अनुपम खेर तक ने इस घटना की निंदा की है। उधर, जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पुलवामा हमले की कड़े शब्दों मे निंदा की। कंगना ने आतंकी हमले में शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग सरकार से की है।