10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलवामा मुठभेड़ में शहीद मेजर ढौंडियाल को अंतिम विदाई, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अंतिम विदाई दी जा रही है। मेजर का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 19 Feb 2019, 12:28 PM IST

Pulwama attack martyr

पुलवामा मुठभेड़ में शहीद मेजर ढौंडियाल को अंतिम विदाई, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

नई दिल्ली। मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अंतिम विदाई दी जा रही है। मेजर का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचा। मेजर ढौंडियाल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान मेजर के अंतिम दर्शन करने को हजारों की तदाद में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और मेजर ढौंडियाल अमर रहें के नारे लगाए। वहीं, शहीद मेजर की पत्नी ने जब पति का पार्थिव शरीर देखा तो वह भावुक हो गई। पत्नी ने शहीद पति को आई लव यू बोल कर नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी शहीद मेजर ढौंडियाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

कश्मीर समस्या पर बोले वीके सिंह- 2012 के बाद क्यों बढ़ी आतंकी घटनाएं और जिम्मेदार कौन?

पुलवामा आतंकी हमले पर सिद्धू तलब, सीएम अमरिंदर ने रुख स्पष्ट करने को कहा

आपको बता दें कि मेजर विभूति जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इस दौरान जवानों ने जैश के 3 आतंकियों को भी मार गिराया था, जिसमे से एक का हाथ पुलवामा आतंकी हमले में भी बताया जा रहा है। पुलवामा में पिछले पांच दिनों के भीतर 46 जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मेजर पौड़ी के रहने वाले थे और तीन बहनों के इकलौते भाई थे। मेजर विभूति की मां को दिल की बीमारी है।

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

इससे पहले देहरादून में ही मेजर चित्रेश बिष्ट का अंतिम संस्कार किया गया। मेजर बिष्ट बीते सप्ताह जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक आईईडी विस्फोट में शहीद हो गए थे। दिवंगत सेना अधिकारी के मेजर भतीजे ने हरिद्वार में श्मशान घाट पर उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले हजारों लोगों ने शहीद जवान की अंतिम यात्रा में भाग लिया जो उनके नेहरू कालोनी के घर से शुरू हुई। शव तिरंगे में लिपटा हुआ था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने शहीद मेजर बिष्ट के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।