आपको बता दें कि पाक पीएम इमरान खान के साथ अपनी दोस्ती को लेकर मशहूर सिद्धू ने 15 फरवरी को मीडिया के सामने कहा था कि जहां कहीं भी युद्ध होता है और पुलवामा जैसी घटनाएं होती हैं, वहां बातचीत का सिलसिला भी जारी रहता है। पूर्व क्रिकेटर ने यह भी था कि समस्या के स्थाई समाधान की जरूरत है। जबकि आतंकियों का कोई धर्म, देश और जाति नहीं होती। जब कोई सांप काटता है तो उसकी काट भी सांप का जहर होता है। सिद्धू ने भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत करने की अपनी दलील को सही भी ठहराया था।