नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने कश्मीर मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है। वीके सिंह ने कहा कि कश्मीर एक उलझा हुआ मुद्दा है। वीके सिंह ने इसे छद्म युद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसके लिए पहले से ही कदम उठाए जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि किसी एक घटना के आधार पर किसी पॉलिसी की कामयाबी और नाकामयाबी का आकलन नहीं किया जा सकता। यह बस एक मुठभेड़ थी, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वहां हालात खराब हैं।