विविध भारत

हैदराबाद: करगिल शहीद को बेटी की अनोखी श्रद्धांजलि, 19 साल की उम्र में पिता पर लिख दी किताब

19 साल की एक लड़की ने करगिल शहीद पिता पर किताब लिख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
2 min read
 write book
हैदराबाद: करगिल शहीद को बेटी की अनोखी श्रद्धांजलि, 19 साल की उम्र में पिता पर लिख दी किताब

नई दिल्ली। हैदराबाद की 19 साल की एक लड़की ने करगिल शहीद पिता को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। उसने देश की सीमा की रक्षा में शहीद हुए अपने पिता के पराक्रम पर किताब लिख डाली। बता दें कि वीरता के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित मेजर पद्मपाणि आचार्य दुश्मनों से लोहा लेते हुए कारगिरल पर अपनी जान गंवाई थी।

पिता की मृत्यु के बाद हुआ था जन्म

किताब लिखने वाली लड़की का नाम अपराजिता है। उसने किताब में बताया कि किस तरह से उनके पिता ने देश की रक्षा में खुद को कुर्बान कर दिया। अपने द्वारा लिखी किताब में अपराजिता ने पिता के सैन्य लाइफ के संबंध से जुड़ी ज्यादार बातों को बताया है। आपको बता दें कि मेजर पद्मपाणि जब शहीद हुए थे उस दौरान अपराजिता का जन्म नहीं हुआ था। पिता की शहदत के समय वह अपने मां के गर्भ में ही थी। पिता की मृत्यु के तीन महिने बाद उसका जन्म हुआ था।

मुझे अपने पिता पर गर्व है

किताब के बारे में बताते हुए अपराजिता ने बताया, 'इस किताब में मेरे पिता के द्वारा घर पर भेजे गए पत्रों, तस्वीरों के साथ ही उनकी जिंदगी के किस्से भी हैं। भले ही मैं अपने पिता को देख नहीं पाई थी लेकिन मुझे उन पर गर्व है। उन्होंने सबसे पहले अपने देश को माना और देश के लिए ही शहिद हो गए। उनकी यह शहदत कभी भुली नहीं जा सकती। बता दें कि मेजर पद्मपाणि ने 1999 की जंग में अपनी टीम की अगुवाई की थी। 1999 की जंग में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी कारगिल में घुस आए थे और उन्होंने भारतीय सेना पर हमला कर दिया था। मेजर 28 जून 1999 को शहीद हो गए थे।

देश के रोल मॉडल

वहीं, किताब की लॉन्चिंग के समय तेलंगाना सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एन. श्रीनिवास राव भी वहां मौजूद रहें। आपको बता दें कि मेजर राव ने भी उस जंग में मेजर आचार्य के साथ थे। शहीद मेजर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'मेजर आचार्य केवल सैनिकों के लिए ही नहीं, बल्कि देश के भी रोल मॉडल हैं।'

Published on:
01 Jul 2018 01:25 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video