विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में IED ब्लास्ट, 2 जवान गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने इलाके में ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है
less than 1 minute read
jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में IED ब्लास्ट, 2 जवान गंभीर रूप से घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में IED ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दो घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने इलाके में ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

गौरतलब है कि शनिवार की देर रात घाटी में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। अनंतनाग जिले के नौगाम गांव में आतंकियों ने भाजपा उपाध्यक्ष गुल मुहम्मद मीर के घर पर गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि आतंकी हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे। भाजपा उपाध्यक्ष गुल मीर अपने घर पर थे। इसी दौरान आतंकियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वहां मौजूद लोगों ने भाजपा नेता को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Updated on:
05 May 2019 11:32 pm
Published on:
05 May 2019 06:19 pm