विविध भारत

आतंकी हमले पर बोले IG- जबतक पाक जैसे पड़ोसी हैं, होते रहेंगे ऐसे हमले

आईजी मुनीर खान ने कहा कि जबतक पाकिस्तान जैसा देश हमारा पड़ोसी होगा तबतक ऐसे हमले होते रहेंगे।

2 min read

श्रीनगर: एयरपोर्ट के पास बीएसएफ कैंप पर हमले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आईजी मुनीर खान ने कहा कि जबतक पाकिस्तान जैसा देश हमारा पड़ोसी होगा तबतक ऐसे हमले होते रहेंगे। इस मुद्दे पर संवेदनशीलता बनाए रखने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री एक बार फिर चुने गए पीएमएल-एन के अध्यक्ष

जल्द ही मारे जाएंगे सभी आंतकी
आईजी मुनीर खान ने कहा कि बीएसएफ कैंप पर हमला करने वाले दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है, हालांकि इस हमले में एक जवान भी शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि हमें खबर मिली है कि छह से सात आंतकी अभी छिपे हुए हैं। जिनकी तलाश जारी है। जल्द ही हम उन्हें खोज निकालेंगे।

बीएसएफ कैंप पर आतंकी हमला
बता दें कि मंगलवार की सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बने बीएसएफ कैंप पर आतंकी हमला हो गया। आतंकियों ने बीएसएफ की 182 बटालियन को निशाना बनाकर यह हमला किया। सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया। हमले में बीएसएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बीके यादव शहीद हो गए हैं। उनका शव SO मेस से बरामद किया गया। वहीं आतंकियों के पास से पांच किलो विस्फोटक बरामद हुआ है। ये विस्फोटक बीएसएफ कैंप के गेट से मिला है, कहा जा रहा है कि पहले आतंकवादी ने इस विस्फोटक को अपने पास रखा था।


सोमवार को दो बार मुठभेड़
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सोमवार को दो हमलों को अंजाम दिया है। कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी है। इससे पहले पिछले हफ्ते ही बांदीपोरा में बीएसएफ जवान रमीज अहमद पैरे को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने घर में घुसकर गोली मार दी थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।


भारत में घुसपैठ की कोशिश में 60-70 आतंकी
पाकिस्तान से चल रही आतंकी गतिविधियों को लेकर 19वीं डिविजन के मेजर जनरल आरपी कलिता ने बड़ा खुलासा किया है। मेजर ने कहा कि पाकिस्तान की ओर करीब 60-70 आतंकवादी भारत में घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। यह सभी पाक की लॉन्चिंग पोस्ट पर मौके की ताक में हैं।

ये भी पढ़ें

पीओके में सेना का बड़ा ऑपरेशन, आतंकियों के लिए बने लॉन्चिग पैड किए तबाह
Updated on:
03 Oct 2017 04:10 pm
Published on:
03 Oct 2017 03:51 pm
Also Read
View All