विविध भारत

इस आईआईटीयन वकील ने सुप्रीम कोर्ट में लड़ा सबरीमाला मंदिर का मुकदमा

साई दीपक ने तर्क दिया था कि भगवान अयप्पा को संविधान के तहत 'नैष्ठिक ब्रह्मचारी' बने रहने का अधिकार है।

2 min read
इस आईआईटीयन वकील ने सुप्रीम कोर्ट में लड़ा सबरीमाला मंदिर का मुकदमा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सबरीमला मंदिर की तरफ से एक ऐसे वकील ने केस लड़ा, जो पहले इंजीनियर थे। केस में मंदिर की ओर से 32 वर्षीय वकील साई दीपक ने दलीलें रखीं। सुप्रीम कोर्ट ने साई दीपक को बहस के लिए 15 मिनट का समय दिया था। साई दीपक के मुताबिक कोर्ट उनके तर्कों से इतना प्रभावित हुआ कि उन्हें 90 मिनट तक बोलने का मौका मिल गया।

साई दीपक ने तर्क दिया था कि भगवान अयप्पा को संविधान के अनुच्छेद 21, 25 और 26 के तहत 'नैष्ठिक ब्रह्मचारी' बने रहने का अधिकार है। इस कारण मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी होनी चाहिए, लेकिन कोर्ट इस दलील से सहमत नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट का नियम, सभी उम्र की महिलाएं सबरीमाला मंदिर में प्रवेश कर सकती हैं

इंजीनियरिंग के बाद की वकालत की पढ़ाई

साई दीपक ने 2002-2006 के बीच अन्ना यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद आईआईटी खडग़पुर लॉ स्कूल से 2006-09 में कानून की पढ़ाई की। 2009 से वकालत शुरू की। वे दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं।

इंदु मल्होत्रा के समर्थन में काटजू

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने जस्टिस इंदु मल्होत्रा के सबरीमाला मामले में फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा, बहुमत से दिया गया फैसला गलत है। अपने बयानों को लेकर चर्चित रहने वाले काटजू ने कहा, सबरीमला और व्यभिचार वाला फैसला १९३० के दशक में अमरीकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक सक्रियता की राह पर चलने जैसा है। उस दौर में अमरीकी कोर्ट में आत्मसंयम का अभाव था।

भगवान शिव और विष्णु के पुत्र हैं अयप्पा

मान्यता है कि भगवान विष्णु ने जब मोहिनी रूप में धरा तो शिव उन पर मोहित हो गए। इससे भगवान अयप्पा का जन्म हुआ था। भगवान ने इन्हें पंपा नदी किनारे रखा था। तब पंडालम के नि:संतान राजा राजशेखर ने अयप्पा को गोद लिया। कुछ समय बाद रानी ने एक पुत्र को जन्म दिया। रानी अयप्पा से भेदभाव करने लगीं। इस पर अयप्पा ने राज्य छोडऩे का निर्णय लिया और पिता से पहाडिय़ों में मंदिर बनवाने की बात कहकर स्वर्ग चले गए। अयप्पा ने तब तक अविवाहित रहने का फैसला किया है जब तक उनके पास कन्नी स्वामी (जो पहली बार सबरीमला आते हैं) आना बंद नहीं कर देते। अयप्पा ब्रह्मचारी थे, इसलिए महिलाएं उनके मंदिर में नहीं जाती हैं।

4134 फुट ऊंचाई पर बना है मंदिर

सबरीमला मंदिर केरल के पत्तनमत्तिट्टा जिले में 4,134 फुट ऊंची पहाड़ी पर बना है। सबरीमला शैव और वैष्णवों के बीच कड़ी है। मलयालम में 'सबरीमला' का अर्थ पर्वत होता है। पंपा नदी से सबरीमला तक पैदल यात्रा करनी पड़ती है। यह रास्ता पांच किलोमीटर का है।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट का नियम, सभी उम्र की महिलाएं सबरीमाला मंदिर में प्रवेश कर सकती हैं
Published on:
29 Sept 2018 02:59 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत